नेटफ्लिक्स का मशहूर ओटीटी रिएलिटी शो लॉक अप सच या सजा का ताजा एपिसोड लोगों के बीच चर्चा में है क्योंकि इसमें प्रतियोगियों के करीबी एंट्री मारते दिखाई दिए। अपने करीबियों को सामने देखकर प्रतियोगियों की आंखें नम हुईं और दर्शकों की चांदी हुई। शो में श्रेया कालरा से मिलने के लिए उनके मशहूर बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल पहुंचे, जिन्होंने दिल से सपोर्ट किया। दोनों शो के दौरान काफी इमोशनल नजर आए लेकिन दूसरी तरफ योगेश की ऋषभ से लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान योगेश ने ऋषभ को श्रेया कालरा का रेंटेड बॉयफ्रेंड बता डाला। इस वक्त दोनों की लड़ाई की ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे Aryan Khan, PICS हुईं वायरल
क्या Shreya Kalra के भाड़े के बॉयफ्रेंड हैं Rishabh Jaiswal?
असल में सौरब बेदी ने शो में योगेश रावत को सपोर्ट करने के लिए एंट्री मारी और आकांक्षा-योगेश को बताया कि निहारी तिवारी ने श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ को बाहर काफी सुनाया है। श्रेया ने ये बातें सुन लीं लेकिन चुप ही रहीं। इसके बाद जब ऋषभ जायसवाल शो में एंटर हुए तो उन्होंने श्रेया की जमकर तारीफ की और आकांक्षा को थैंक यू भी कहा कि उनकी वजह से श्रेया शो में अच्छी नजर आ रही हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: Heer Ranjha से बाहर हुईं Sara Arjun!! सितम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे Rohit Saraf
इसके बाद ऋषभ जायसवाल और योगेश रावत के बीच लड़ाई देखने को मिली, जहां योगेश ने ऋषभ को भाड़े का बॉयफ्रेंड बताकर उनकी खिल्ली उड़ाई। इस दौरान काफी गर्मा गर्मी देखने को मिली। ऋषभ और योगेश की लड़ाई से लोग हैरान हैं और ये क्लिप इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है। इस वक्त योगेश और ऋषभ के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग देखने को मिल रही है। कई लोगों को लगता है कि योगेश को ऐसे नहीं बोलना चाहिए था तो वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि लॉक अप 2 जीतने के लिए जिस तरह से प्रतियोगी और उनके करीबी हदें पार कर रहे हैं, वो ठीक है। आपका इस बारे में क्या मानना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
