शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बड़े साहबजादे आर्यन खान एक बार फिर से मीडिया की खबरों में छा चुके हैं। ना...ना... इस दफा वो अपनी किसी सीरीज या मूवी की वजह से नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। असल में आर्यन खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। लंदन की सड़कों से वायरल हुईं ये तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त चारों ओर चर्चा में हैं और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिरकार ये हसीना कौन है, जो आर्यन खान की रातों की नींद उड़ा रही है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' में डबल रोल निभा रहे हैं Ranbir Kapoor, ट्रेलर में हुआ बड़ा खुलासा
कौन है Aryan Khan की मिस्ट्री गर्ल
इन दिनों आर्यन खान देश से बाहर छुट्टियां बिता रहे हैं। लंदन में वो खुशनुमा वक्त बिताने में बिजी हैं और दोस्तों के साथ खुश हैं। हाल ही में वो एक लड़की के साथ लंदन कसीनो गए थे, जहां से दोनों की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं। इन तस्वीरों और वीडियोज ने सबको हैरत में डाल दिया है कि आखिरकार ये लड़की कौन है, जिसके साथ आर्यन खान वक्त बिता रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि ये लड़की आर्यन खान के सपनों की रानी है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News खबर भी पढ़ें: Ramayana Trailer: "हमारे हनुमान कहां हैं...", Sunny Deol के फैंस हुए निराश
The Ba***ds of Bollywood से Aryan Khan ने दिखाया अपना हुनर
शाहरुख खान के बेटे होने के नाते आर्यन खान से सभी को ये उम्मीद थी कि वो भी एक्टर बनेंगे लेकिन बैड्स ऑफ बॉलीवुड से उन्होंने लोगों दिखाया कि वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए आए हैं। उन्होंने इस सफल सीरीज का डायरेक्शन किया है और लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। जल्द ही आर्यन खान बैड्स ऑफ बॉलीवुड का दूसरा सीजन शुरू करेंगे, जिसका सभी को इंतजार है।
