बॉलीवुड

Karwa Chauth 2026: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में निक जोनस और बेटी मालती के साथ करवा चौथ मनाया। वहीं, मुंबई में अनिल कपूर के घर शिल्पा शेट्टी समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।

Image

मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं (pic credit-zoom/instagram)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार हो और बॉलीवुड की रौनक देखने को न मिले, ऐसा कैसे हो सकता है! इस बार भी सितारों के बीच इस त्योहार का रंग खूब देखने को मिला। विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ करवा चौथ मनाया, तो मुंबई में अनिल कपूर और सुनीता कपूर का घर फिल्मी सितारों से गुलजार नजर आया। दोनों जगहों की तस्वीरों ने त्योहार की खूबसूरती और भारतीय परंपराओं से सितारों के जुड़ाव की झलक दिखाई दी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff फायरिंग मामले में कोर्ट का फैसला, 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश)

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई करवा चौथ की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। लाल रंग के खूबसूरत कपड़ों और सिर पर लाल घूंघट में उनका अंदाज खास नजर आया। चांद का इंतजार करते हुए उन्होंने स्पोर्ट्स कैप पहने एक सेल्फी भी पोस्ट की, जिसके साथ लिखा, "ये चांद कब निकलेगा?" प्रियंका ने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई, जिसे उन्होंने खुद लगाया था। हालांकि, उनकी सबसे प्यारी तस्वीर वह रही, जिसमें निक जोनस बेटी मालती को गोद में लिए नजर आए। प्रियंका ने इस तस्वीर को अपना 'पूरी दुनिया एक फ्रेम में' बताया। इस एक तस्वीर ने उनके त्योहार को और खास बना दिया। साल 2018 में निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका विदेश में रहते हुए भी भारतीय त्योहारों और परंपराओं को पूरे उत्साह से मनाती नजर आती हैं।

अनिल कपूर के घर लगा सितारों का जमावड़ा

दूसरी ओर, मुंबई में सुनीता और अनिल कपूर के घर करवा चौथ की रौनक देखने को मिली। हर साल की तरह इस बार भी फिल्मी परिवारों की महिलाएं पूजा की थाली लेकर यहां पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी गुलाबी और लाल रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि रिद्धिमा कपूर साहनी गुलाबी लहंगे और गीता बसरा गुलाबी शरारा सूट में दिखीं। मिनी माथुर ने लाल साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। महीप कपूर ने लाल रंग के कपड़ों और खूबसूरत गहनों से अपना लुक पूरा किया। भावना पांडे पीले रंग के सूट में नजर आईं, जबकि नीलम कोठारी ने हरे रंग का सूट पहना। वहीं, जान्हवी देसाई धवन लाल साड़ी और पूजा की थाली के साथ पहुंचीं। नताशा दलाल गुलाबी रंग के स्टाइलिश कपड़ों में दिखाई दीं। इन एक्ट्रेसेस की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article