बॉलीवुड

Heer Ranjha से बाहर हुईं Sara Arjun!! सितम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे Rohit Saraf

Heer Ranjha Movie Shooting Updates: एकता कपूर के बैनर में बनने वाली रोमांटिक फिल्म हीर रांझा की शूटिंग सितम्बर महीने से शुरू होगी। इसमें रोहित सराफ के साथ एक नई हसीना दिखाई देगी, मेकर्स ने सारा को बाहर करने का फैसला लिया है।

Image

Heer Ranjha से बाहर हुईं Sara Arjun!! सितम्बर से शूटिंग शुरू करेंगे Rohit Saraf

KEY HIGHLIGHTS
  • एकता कपूर बनाएंगी हीर रांझा
  • रोहित सराफ दिखेंगे लीड रोल में
  • सारा अर्जुन को प्रोजेक्ट से किया गया बाहर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट एक्टर रोहित सराफ जल्द ही अपनी नई फिल्म हीर रांझा शुरू करने वाले हैं, जिसका पहला शेड्यूल सितम्बर के महीने शूट होगा। लैला मजनूँ जैसी टाइमलैस मूवी बनाने वाले डायरेक्टर साजिल अली इसका डायरेक्शन करेंगे और एकता कपूर ने इसे अपने बैनर के तले प्रोड्यूस करने का फैसला लिया है। अगर हीर रांझा से सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो मेकर्स इसके लिए एक नई हीरोइन की तलाश में हैं, जो रोहित के अपोजिट दिखाई देगी।

Sara Arjun नहीं हैं Heer Ranjha का हिस्सा

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन हीर रांझा का हिस्सा हैं और वो इस फिल्म में रोहित सराफ (Rohit Saraf) के अपोजिट दिखाई देंगी। हालांकि ये सच नहीं है क्योंकि मेकर्स इन दिनों एक नए चेहरे की तलाश में हैं, जो हीर रांझा का हिस्सा बन सके। मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो रोहित सराफ के अपोजिट एक नए चेहरे को लॉन्च करेंगे। अभी तक मेकर्स को अपनी हीर नहीं मिली है, जिसकी तलाश जारी है। मेकर्स जैसे ही किसी हीरोइन को फाइनल करेंगे, वैसे ही उसके नाम का ऐलान करेंगे।

सितम्बर के महीने से शुरू होगी शूटिंग

वैरायटी इंडिया की मानें तो डायरेक्टर साजिद अली ने फैसला लिया है कि वो सितम्बर 2026 में अपनी हीर रांझा शुरू करेंगे। इन दिनों उनकी टीम लोकेशन्स और स्क्रीनप्ले फाइनल करने में लगी हुई है। जहां रोहित सराफ फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वहीं एक्ट्रेस की तलाश जारी है। आने वाले एक महीने में मेकर्स ये सारी चीजें फाइनल करेंगे, जिसके बाद वो शूटिंग शुरू कर देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article