वेब सीरीज

Lock UPP 2: 'आप कितनी बदतमीज हैं'- Shilpa Shinde पर बरसे विकास गुप्ता, सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल

Lock UPP 2 Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो में बीते दिन विकास गुप्ता की एंट्री हुई थी, जिन्होंने शिल्पा शिंदे को जमकर लताड़ लगाई।

Image

Lock UPP 2: विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे को लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Vikas Gupta Slams Shilpa Shinde: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन 'लॉकअ 2' में विजिटर्स की एंट्री हुई। इस दौरान कई सितारे कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे। लेकिन शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) से मिलने के लिए विकास गुप्ता आए, जिन्होंने सपोर्ट करने की जगह एक्ट्रेस को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे की सरेआम पोल तो खोली ही, साथ ही एक्ट्रेस को 'बदतमीज' भी बताया। विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने कहा कि शिल्पा आप शिल्पा जी के लायक भी नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: आर्मी में थे शिवांगी जोशी के पिता, एक्ट्रेस ने सरेआम बोला बड़ा झूठ! लोगों ने पकड़ी चोरी

    विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में जहां सभी कंटेस्टेंट्स से मुस्कुराते हुए मुलाकात की। वहीं शिल्पा शिंदे को उन्होंने देखते ही आड़े हाथों ले लिया। विकास गुप्ता ने कहा, "आप कितनी बदतमीज हैं आपको मालूम है? आपने कितनी गंदी बातें बोली हैं उसके (शिवांगी जोशी) के बारे में? मतलब इतनी बदतमीजी? राम कपूर को बोला कि इस मोटे के साथ सोऊंगी मैं? ये मजाक नहीं उड़ा रही थीं आप। आप ऐसी इंसान हैं जो केवल नकारात्मकता फैलाती है हर जगह। कोई भी आपको बदल नहीं सकता है। शिल्पा जी नहीं सिर्फ शिल्पा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'रात में मेरे साथ गंदी हरकत की...'- 9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए हर्षद चोपड़ा, बोले- मैं डर गया था
    Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

      विकास गुप्ता (Vikas Gupta) यहीं नहीं रुके। उन्होंने शिल्पा शिंदे को लेकर आगे कहा, "किसी की निजी जिंदगी को लेकर इतनी बदतमीजी नहीं करनी चाहिए। एक लड़की की वर्जिनिटी की चर्चा कर रही थीं आप इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर? शर्म नहीं आई?" विकास गुप्ता ने इस दौरान श्रेया कालरा पर भी तंज कसा और बोले कि यहां शिल्पा शिंदे का साथ देकर तुमने गलत किया और तुम शो देखकर बहुत पछताओगी। विकास गुप्ता की बातों पर शिल्पा शिंदे ने कहा कि मैंने जो बाहर इंटरनेट पर देखा शिवांगी जोशी के बारे में, वही यहां आकर कहा है। अब जिसे जो समझना है वो समझ ले।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article