वेब सीरीज

Lock UPP 2: आर्मी में थे शिवांगी जोशी के पिता, एक्ट्रेस ने सरेआम बोला बड़ा झूठ! लोगों ने पकड़ी चोरी

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Old Video Viral: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी ने शो में बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था।

Image

Shivangi Joshi ने पिता के संबंध में कहा झूठ? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shivangi Joshi Old Video Viral: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। बीते दिन आए 'लॉकअप 2' के एपिसोड में दिखाया गया कि शिवांगी जोशी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़े राज का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था, जिसमें उन्हें घाटा हुआ। उस घाटे की वजह से उनके पिता को घर की सारी चीजें बेचनी पड़ गईं और वे लोग सड़क पर आ गए। इतना ही नहीं, उनके रिश्तेदारों ने उन्हें ब्रेड और बटर दिया, जिसे खाकर वो गुजारा कर सकें। शिवांगी जोशी ने बताया कि अपने घर में कमाने वाली अब सिर्फ वही हैं और अपने दम पर वह घर संभाल रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'होंठ पर Kiss..', Shivangi Joshi संग मामा ने की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

    लेकिन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के इस खुलासे के बाद उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो शिवांगी जोशी के इंटरव्यू से जुड़ा है, जिसमें वह अपने पिता के पेशे के बारे में बात करती नजर आईं। शिवांगी जोशी ने इस वीडियो में बताया कि उनके पिता आर्मी में थे। इस वीडियो में शिवांगी जोशी ने अपनी और अपनी बहन की तस्वीर दिखाते हुए कहा, "जैसे कि आप देख सकते हो कि मेरे बॉयकट बाल थे। मेरे पापा आर्मी में थे तो बचपन में वो हमारा फौजी कट कराते थे।" इस वीडियो क्लिप के सामने आते ही लोगों ने शिवांगी जोशी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया और उन्हें 'फेक' तक कहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में इस हसीना ने दर्ज की जीत, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर
    Shivangi Joshi ने बोला झूठ?

    Shivangi Joshi ने बोला झूठ?

      शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को लेकर एक यूजर ने भी कहा कि मुंबई में आने से पहले वह बंगले में रहा करती थीं, जिसे खुद एक्ट्रेस ने कबूला है। लेकिन उनके पक्ष में आए फैंस का कहना है कि शिवांगी जोशी के पिता ने 4 से 5 साल में ही आर्मी से रिटायरमेंट ले ली थी और बिजनेस करने काी फैसला किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article