Lock UPP 2 Harshad Chopda Molested At The Age Of 9: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो "लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन कई कंटेस्टेंट्स ने टास्क के तहत अपनी जिंदगी से जुड़े काले और गहरे राज का खुलासा किया। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है। "लॉकअप 2' में जहां पहले राम कपूर ने बताया कि उनके साथ हॉस्टल में घटिया हरकत हुई थी। तो वहीं अब हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने खुलासा किया है कि 9 साल की उम्र में एक शख्स ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। हर्षद चोपड़ा ने बताया कि वो शख्स आज भी मजे में घूम रहा है और अतीत में हुई इस घटना के कारण वह समलैंगिकों से डरते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा के साथ कजन ने की थी घटिया हरकत, रोते हुए बोलीं- मेरी मां ने उसे पाला था...
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं 9 या 10 साल का था। माता-पिता लोगों पर भरोसा करते हैं तो कभी-कभी बच्चों को दूसरों के पास छोड़ देते हैं। एक बार मुझे भी ऐसे ही कहीं छोड़ दिया गया था। पूरा समुदाय उनपर भरोसा करता था। मैं डरा और सहमा हुआ बच्चा था। लेकिन रात में उस शख्स ने मेरे साथ गंदी हरकत की। मैंने पूरे कपड़े पहने थे और मैं लेटा हुआ था। लेकिन मैंने पाया कि वो शख्स मेरे ऊपर था। मुझे एहसास नहीं हुआ कि मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन मैं डर गया था। मैंने ऐसे दिखाया कि मैं गहरी नींद में सो रहा हूं। ये बात मैंने कभी भी किसी को नहीं बताई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'होंठ पर Kiss..', Shivangi Joshi संग मामा ने की थी गंदी हरकत, एक्ट्रेस ने रोते हुए बयां किया दर्द

Harshad Chopda ने किया बड़ा खुलासा
हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने बताया कि उस शख्स ने दोबारा वही हरकत दोहराने की कोशिश की। एक्टर ने कहा, "दूसरी बार उसने फिर मुझे गोद में उठाने के बहाने गलत हरकत की। मैं तब भी नहीं जानता था कि ये क्या हो रहा है। मैं डरा हुआ था।" हर्षद चोपड़ा ने दूसरे माता-पिता से अपील करते हुए कहा, "आप अपने बच्चों को किसी के पास मत छोड़ो। बच्चों से इतनी बात करो कि अगर वो बात न भी करना चाहें तो भी उन्हें करनी पड़े। उस इंसान का पर्दाफाश होना जरूरी है। वो मोलेस्ट करने वाला शख्स आज भी मजे में है। इस हादसे से मैं समलैंगिकों से डरता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता, लेकिन मुझे डर लगता है।"
