Lock UPP 2 Harshad Chopda Sacrifice For Shivangi Joshi: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है। ऐसे में हर एक कंटेस्टेंट अपनी जी-तोड़ मेहनत लगाकर आगे बढ़ने की कोशिश में है। 'लॉकअप 2' को लेकर खबर है कि पांच कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में जगह बनाई है, जिसमें शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर और योगेश रावत का नाम शामिल है। लेकिन अब फिनाले को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के फिनाले में हर्षद चोपड़ा ने वो कर दिया है, जिसका हर एक दर्शक को डर था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'आप कितनी बदतमीज हैं'- Shilpa Shinde पर बरसे विकास गुप्ता, सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से जुड़ा ये बड़ा अपडेट डिजिटल न्यूज हब ने दिया है। 'लॉकअप 2' को लेकर डिजिटल न्यूज हब ने लिखा, "हर्षद चोड़ा ने फिनाले में अपनी जगह शिवांगी जोशी के लिए कुर्बान कर दी है। उन्हें च्वॉइस मिली थी कि दोनों में से कोई एक ही फिनाले में जा सकता है। ऐसे में हर्षद ने खुद की जगह को कुर्बान करने का फैसला किया।" हालांकि लॉकअप 2 से जुड़ा ये अपडेट सच है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि 'लॉकअप 2' के बीते दिन आए एपिसोड में अर्जुन बिजलानी ने हर्षद चोपड़ा को सलाह दी थी कि उन्हें खुद अपना गेम खेलना चाहिए। अर्जुन बिजलानी ने हर्षद से कहा था कि उन्हें किसी के लिए कोई भी कुर्बानी देने की जरूरत नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: 'रात में मेरे साथ गंदी हरकत की...'- 9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए हर्षद चोपड़ा, बोले- मैं डर गया था

Lock UPP 2 में शिवांगी जोशी को मिली जीत?
'लॉकअप 2' में किसने दर्ज की जीत?
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) को लेकर खबर थी कि शो में शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को मात देकर जीत दर्ज कर ली है। लेकिन इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शो का फिनाले अभी शूट ही नहीं हुआ है। ये फिनाले 1 अगस्त या 2 अगस्त को शूट होगा।
