LilRobotBoy New Song Meri Yaariyan: सोशल मीडिया पर लिलरोबॉय (LilRobotBoy) के नाम से मशहूर लोकेश कुमार के 66 लाख से ज्यादा फैंस हैं। वो लगातार म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं और अपनी पहचान बढ़ा रहे हैं। लोकेश कुमार के एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं, तो कभी अपने अंदाज से लोगों को दीवाना बना देते हैं। इन सब के बीच लोकेश कुमार अपने नए ट्रेक को लेकर चर्चा में हैं। इस खबरे के सामने आने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाहो रही है। तो चलिए जानते हैं लोकेश कुमार के नए ट्रैक के बारे में।
लोकेश कुमार का नया ट्रैक “मेरी यारियां” भी दोस्ती और भावुक रिश्तों पर आधारित है। ये गाना आज के युवाओं से बहुत जुड़ता है और उनकी जिंदगी की कहानी बयां करता है। प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, मेकर्स ऐसे एक्टर ढूंढ रहे थे जो स्क्रीन पर युवा भावनाओं को सहजता से दिखा सके। लोकेश कुमार की म्यूजिक वीडियोज में बढ़ती मौजूदगी और उनके मजबूत डिजिटल फॉलोइंग ने उन्हें इस ट्रैक के लिए परफेक्ट बनाया। “मेरी यारियां” के साथ लोकेश कुमार मनोरंजन की दुनिया में अपना सफर और मजबूत कर रहे हैं। फैंस इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि ये ट्रैक युवा ऑडियंस के बीच खूब पसंद आएगा और ट्रेंडिंग यूट्यूब म्यूजिक लिस्ट में जगह बनाएगा। लोकेश कुमार के नए गाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
