वेब सीरीज

Kiara Advani ने Alia Bhatt को किया था फोन, मां बनने के बाद काम पर लौटने का पूछा था तरीका

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 12, 2026, 02:00 PM IST

Kiara Advani on Alia Bhatt: मां बनने के बाद काम पर लौटना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता। कियारा आडवाणी ने बताया कि इस सफर में उन्हें बॉलीवुड की एक्ट्रेस से काफी मदद मिली।

Image

'हम एक-दूसरे का हाल पूछ रहे थे', कियारा आडवाणी ने बताया मां बनने के बाद आलिया भट्ट से क्या हुई बात (Image Source: KWK 9/ Reddit)

Kiara Advani on Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों ने शादी, पैरेंटहुड और जिंदगी में आए बदलावों पर खुलकर बात की। कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही। एक तरफ बेटी की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी ओर उन्हें अपने काम पर भी लौटना था। इस नए दौर में उन्हें कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस का साथ मिला, जो खुद भी मां बनने के अनुभव से गुजर चुकी थीं। तो चलिए जानते हैं कियारा आडवाणी ने क्या कहा है।

एक्ट्रेसेस से होती थी बात

कियारा और सिद्धार्थ साल 2025 में बेटी सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra) के माता-पिता बने थे। अपनी पहली प्रेग्नेंसी को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआती तीन महीने उनके लिए काफी मुश्किल थे। इस दौरान उन्हें जी मिचलाने और हार्मोनल बदलावों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बातचीत के दौरान शो के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) ने कियारा से आलिया भट्ट, कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ उनकी बातचीत के बारे में पूछा। करण ने खासतौर पर बच्चे के जन्म के बाद के समय का जिक्र किया। इस पर कियारा ने बताया कि वे सभी एक-दूसरे का हालचाल लेती रहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम सभी एक-दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे।' उन्होंने आगे बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में एक ही तरह के काम से जुड़े होने के कारण वे एक-दूसरे की परेशानियों को अच्छी तरह समझ पाती हैं। कियारा ने कहा, 'हम सभी एक ही फील्ड में हैं।'

मां बनने के बाद काम पर लौटने को लेकर थीं परेशान

करण जौहर ने इस दौरान आलिया भट्ट की उस बातचीत का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कियारा के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया था। इस पर कियारा ने खुलासा किया कि उन्होंने बेटी के जन्म के बाद दोबारा शूटिंग शुरू करने को लेकर आलिया से सलाह मांगी थी। कियारा ने कहा, 'मुझे याद है कि मैंने आलिया को फोन किया था और उनसे पूछा था कि शूटिंग पर दोबारा कैसे लौटें और हम इस सबको कैसे संभाल सकते हैं। आपकी प्रायोरिटी आपका परिवार भी होता है और काम पर आपको एक प्रोफेशनल की तरह रहना होता है। ऐसे में इन दोनों दुनियाओं के बीच तालमेल कैसे बिठाएं, ताकि कई बार आपको गिल्ट महसूस न हो? मां बनने के बाद होने वाला ये गिल्ट तो रहता ही है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article