Kiara on Sidharth's Reaction on Toxic Intimate Scenes: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' पर शिरकत की। इस दौरान सिद्धार्थ और कियारा के डैशिंग लुक्स ने सभी का ध्यान खींचा। कियारा ने इस चैट शो पर फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की भी चर्चा की। फिल्म में यश के साथ उनके इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिला था। कई लोगों ने कियारा को निशाने पर लिया, तो कुछ यूजर्स ने उनके पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए। अब इन बातों पर कियारा ने खुलकर बात की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Box Office Collection Day 7: 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणबीर-यश की फिल्म, देखें आंकड़े)
'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स पर क्या बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा?
'कॉफी विद करण 9' के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर ने कियारा आडवाणी से फिल्म 'टॉक्सिक' में उनके इंटीमेट सीन्स और सोशल मीडिया पर हुई आलोचना को लेकर सवाल किया। कियारा आडवाणी ने इस बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को इन चीजों को कोई फर्क नहीं पड़ा है। कियारा ने आगे कहा कि उन्होंने और सिद्धार्थ ने कभी इस बारे में कोई चर्चा की ही नहीं है। इतना ही नहीं कियारा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह के सीन्स दशकों से होते आ रहे हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई शानदार एक्ट्रेसेस का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होगी शोभिनव सत्या की 'हनुमान अंश')
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कियारा ने तोड़ी चुप्पी
कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना और लोगों की दोहरी सोच पर भी अपनी राय रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि इंटरनेट पर कई लोग पहले से ही इस तरह की चीजों पर रिएक्शन देते रहते हैं। उन्हें हर किसी को सफाई देने या अपने फैसलों को सही साबित करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। कियारा ने आगे कहा कि एक्टर्स के कम पर किसी भी तरह की ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए। किसी एक्ट्रेस के किरदार या उसकी प्रोफेशनल लाइफ पर निशाना साधना सही नहीं है।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। इस मूवी में कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया था।
