Shah Rukh Khan Performs on 'Tu Mil Jaaye' Song: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को देखने का क्रेज अभिनेता के फैन्स के बीच साफ तौर पर देखा जा सकता है। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने को मिली। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान को इस गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan के दिवाली लुक पर विवाद, 'Ayat-Ul-Kursi' वाली कलगी को लेकर मिला कानूनी नोटिस)
दुबई के इवेंट में शाहरुख खान का दिखा स्टाइलिश अंदाज
दरअसल शाहरुख खान हाल ही में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ दुबई में हुए एक रियल एस्टेट इवेंट में शामिल हुए थे। इस खास मौके पर फिल्ममेकर और उनके करीबी दोस्त करण जौहर समेत कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान तब गया, जब वह अपनी फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' पर डांस करते दिखाई दिए। उनका यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sohail Khan ने पिता सलीम और मां सलमा को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशकिस्मती, शेयर की क्यूट फोटो)
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' हाल ही में रिलीज किया गया था। 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के खास मौके पर सुपरस्टार ने इस रोमांटिक ट्रैक की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। इस फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में करीना कपूर खान को भी शाहरुख खान के साथ एक गाने में परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
