वेब सीरीज

Samay Raina के 'कजिन' वाले जोक पर मचा बवाल, मौलाना ने स्टैंडअप कॉमेडियन को दी चेतावनी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2026, 04:10 PM IST

Samay Raina India’s Got Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक जोक सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया है।

Image

हुमा कुरैशी के सामने समय रैना ने मारा ऐसा जोक, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; यूजर्स ने लगाई क्लास (Image Source: Netflix)

Samay Raina India’s Got Latent 2 Controversy: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ (India’s Got Latent 2) में अक्सर अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स और मेहमानों के साथ उनकी बातचीत कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हालांकि, इस बार उनका एक मजाक लोगों के बीच बहस की वजह बन गया है। शो के नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) मेहमान बनकर पहुंचे थे। इसी एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने समय की बात पर आपत्ति जताई है, जबकि कुछ लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं।

क्या है समय रैना का 'कजिन' वाला जोक?

वायरल वीडियो में कंटेंट क्रिएटर भाग्यश्री तारके (Bhagyashree Tarke) अपना सलमा दीवानी अपना एक्ट खत्म करने के बाद स्टेज पर खड़ी नजर आती हैं। इस दौरान समय रैना उनसे पूछते हैं कि क्या उनके साथ कोई आया है। सलमा जवाब देती हैं कि उनकी कजिन आया है। ये सुनकर हुमा कुरैशी उनसे पूछती हैं कि कजिन कौन हैं? तभी समय बीच में कहते हैं, 'हसबैंड होगा।' समय की ये बात सुनकर हुमा कुरैशी कुछ पल के लिए असहज नजर आती हैं। वहीं, समय भी मजाक के बाद अपने कान पकड़ लेते हैं। शो का यही हिस्सा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

समय रैना के कमेंट पर बंटा सोशल मीडिया

जहां कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धार्मिक स्टीरियोटाइप के जरिए मुस्लिम कम्युनिटी को टारगेट करने के लिए कॉमेडियन की बुराई की, वहीं दूसरों ने इस कमेंट का बचाव करते हुए कहा कि ऐसे जोक्स शो के डार्क-रोस्ट कॉमेडी फॉर्मेट का हिस्सा थे।क्रिटिक्स ने रैना पर शॉक वैल्यू और पब्लिसिटी के लिए सेंसिटिव धार्मिक रेफरेंस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया, और सवाल किया कि क्या कॉमेडी पूरे कम्युनिटी की कीमत पर होनी चाहिए। इस कमेंट की इस्लामिक स्कॉलर मौलाना खलील उर रहमान नूरी ने भी बुराई की, जिन्होंने कथित तौर पर ऐसे कमेंट्स को गलत बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि धार्मिक कम्युनिटी को टारगेट करने वाले कमेंट्स सामाजिक माहौल को बिगाड़ सकते हैं और दुश्मनी को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने विवादित बयानों के जरिए पब्लिसिटी पाने की कोशिशों की भी बुराई की। लेटेस्ट एपिसोड ने एक बार फिर इंडियाज गॉट लेटेंट और समय रैना के ह्यूमर स्टाइल को जांच के दायरे में ला दिया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article