वेब सीरीज

EXCLUSIVE: 'मैं रोना चाहती थी लेकिन...' कोहरा 2 के किरदार पर मोना सिंह, आंसू रोकने के लिए करती थी ये काम

  • Authored by: Abhay
  • Updated Feb 3, 2026, 04:20 PM IST

Mona Singh on Kohrra 2: एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) वेब सीरीज कोहरा 2 (Kohrra 2) से धमाल मचाने वाली हैं। इस सीरीज की रिलीज से पहले मोना सिंह का एक इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इस इंटरव्यू में मोना सिंह ने सीरीज कोहरा 2 के अपने किरदार को लेकर बात की...

Mona Singh on Kohrra 2

Image Source: Netflix

Mona Singh on Kohrra 2: नेटफ्लिक्स की धांसू वेब सीरीज कोहरा (Kohrra) का सीजन 2 आने वाला है और इसमें मोना सिंह (Mona Singh) एक बार फिर पुलिस वाली भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज का अभी हाल ही में कोहरा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इस टीजर में मोना सिंह की धांसू एक्टिंग देखने को मिली। ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इन सब के बीच अब मोना सिंह एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान मोना सिंह ने अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर बात की। मोना सिंह ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया।

Kohrra 2 Series

Image Source: Netflix

'कोहरा 2' के रोल को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस मोना सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मोना सिंह का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। जब उनसे पूछा गया कि ऐसे किरदार को कैसे निभाना पड़ता है, तो मोना ने कहा कि सबसे जरूरी चीज है मजबूत लेखन। उनके लिए स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और कहानी की गहराई इतनी अच्छी थी कि एक एक्टर को और कुछ चाहिए ही नहीं। उन्होंने ये भी बताया कि इस बार तैयारी का तरीका बहुत अलग और खास था। उन्होंने इंटेंसिव वर्कशॉप्स कीं और एक्टिंग कोच के साथ वन-ऑन-वन सेशन्स किए, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किए थे। आमतौर पर शूटिंग से पहले टेबल रीड होती है और फिर हर कोई अकेले तैयारी करता है, लेकिन इस बार सब साथ मिलकर बहुत गहराई से काम किया। इसमें सीखना भी था और कुछ पुरानी आदतों को भूलना भी था।

Kohrra 2 Series

Image Source: Netflix

शूट के दौरान इमोशनल हो गई थीं मोना सिंह

मोना सिंह ने कहा, 'कई ऐसी चीजें थीं जिन्हें संभालना था और साथ ही नहीं दिखाना था। कुछ सीन ऐसे थे जहां मैं बस रोना चाहती थी, मेरी आंखें भर आती थीं। डायरेक्टर कहते थे नहीं, रोना मत। तो मैं खुद को रोक लेती थी। मुझे सच में लगता है कि जब कोई किरदार रोने से खुद को रोकता है और फटने से बचता है, तो वो ज्यादा ताकतवर लगता है। इस शो में कोई बड़ा धमाका नहीं है। टेंशन हमेशा उबलती रहती है, लेकिन कभी फटती नहीं। वो परेशान है, अपनी निजी जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, सबसे पेचीदा केस सॉल्व करने के दबाव में है।' उन्होंने आगे कहा, 'ये सब बहुत ज्यादा है। और सबसे ऊपर वो हमेशा सवालों के घेरे में है क्योंकि वो एक मर्दों की दुनिया में महिला पुलिस अफसर है। क्या तुम इस केस को सॉल्व कर सकती हो? तुम्हारी घर की जिंदगी कैसी चल रही है? तुम्हारा पति कैसा है? ऐसे सारे सवाल पूछे जाते हैं और उसे बार-बार खुद को साबित करना पड़ता है, जो आसान नहीं है। तो मैं पूरी सीरीज के दौरान, पूरी शूटिंग के दौरान उस किरदार को जी रही थी।'

ये थी मोनी सिंह की पहली सीरीज

मोना सिंह ने टीवी से ओटीटी पर अपने पहले कदम के बारे में बताया कि उनकी पहली ओटीटी वेब सीरीज ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family) थी। उन्होंने कहा, 'ये मेरी फैमिली। ये वो पहली सीरीज थी जिसकी मैंने शूटिंग की। ये बहुत प्यारी सीरीज है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या ये उनके टीवी पर किए रोल्स से बिल्कुल अलग था, तो मोना ने हामी भरी और कहा, 'टीवी पर मैंने लगभग सब कुछ कर लिया था। अब आगे बढ़ने या खुद को और बेहतर बनाने के लिए अगला कदम उठाना पड़ता है एक बड़ा लीप ऑफ फेथ लेना पड़ता है। लेकिन हर एक्टर के साथ यही होता है कि काम मिलने का इंतजार बहुत अनप्रेडिक्टेबल होता है। कभी छह महीने, कभी एक-दो साल तक काम नहीं मिलता। उस दौरान क्या करते हो? मैं भी इंतजार कर रही थी। मैं टीवीएफ के सारे शोज देखती रहती थी। यूट्यूब पर देखती थी और सोचती थी वाह, ये तो कुछ नया है। मुझे ट्रिपलिंग (Tripling) बहुत पसंद आई, परमानेंट रूममेट्स (Permanent Roommates) भी बहुत अच्छी लगी। मैं सोचती थी कि ऐसे शोज में मैं क्यों नहीं काम कर रही हूं और मुझे ऐसे शोज कैसे मिलेंगे, क्योंकि यही वो काम है जो मैं करना चाहती हूं। फिर एक दिन टीवीएफ से कॉल आया आ जाओ, रीडिंग कर लेते हैं।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article