वेब सीरीज

BB OTT 3 फेम चंद्रिका दीक्षित की पीठ पीछे पति ने किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर! रोते-बिलखते दिखी वड़ा पाव गर्ल

Bigg Boss OTT 3 Fame Chandrika Dixit Accuses Husband Of Cheating: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में वीडियो शेयर कर अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। चंद्रिका दीक्षित ने पराई औरत संग पति की तस्वीरें भी दिखाईं।

Image

फोटो क्रेडिट- चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

Bigg Boss OTT 3 Fame Chandrika Dixit Accuses Husband Of Cheating: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। चंद्रिका दीक्षित को 'वड़ापाव' गर्ल के नाम से भी खूब जाना जाता है। उनका वड़ापाव का स्टॉल और उनका अंदाज काफी चर्चा में रह चुका है। लेकिन हाल ही में चंद्रिका दीक्षित निजी जिंदगी के लिए लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाती नजर आईं। इतना ही नहीं, चंद्रिका दीक्षित ने पति की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें वह किसी और महिला के साथ नजर आए।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) अपने वीडियो में जोर-जोर से रोते-बिलखते नजर आईं। उन्होंने कहा, "दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं, हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं आपको पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं नहीं बोल रही थी।" चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति की कुछ चैट दिखाईं और बोलीं, "मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हो? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है। मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या?" चंद्रिका ने अपने पति की कुछ तस्वीरें भी दिखाईं और बोलीं, "इससे भी कई ज्यादा चीजें ऐसी हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं। क्यों?"

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "सबूत मेरे पास भी है।" लेकिन इस रील को देख कई सोशल मीडिया यूजर ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "अब नया कंटेंट है ये।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब वैसे वायरल नहीं हो रहे हो तो ऐसे ही सही।" तीसरे यूजर ने लिखा, "वड़ापाव का धंधा बंद हो गया है क्या?" बता दें कि चंद्रिका दीक्षित के इस वीडियो की सच्चाई अभी बाहर आना बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article