Alia Bhatt on Prime Video Movie Don’t Be Shy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डोंट बी शाई (Don’t Be Shy) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ पहुंचीं। दोनों बहनें इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। खास बात यह रही कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान दोनों से जेन जी के कई फेमस शब्दों का मतलब पूछा गया। इसी दौरान ‘रेजबेट’ शब्द ने आलिया को अपने बचपन की एक मजेदार याद दिला दी। आलिया ने बिना ज्यादा सोचे इसका उदाहरण अपनी और शाहीन की बचपन की नोकझोंक से जोड़ दिया। उन्होंने जो किस्सा सुनाया, उसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Baatein Dil Se: 'मैं बहुत छोटी थी'- Neelam Kothari ने गोविंदा संग अफेयर की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा
‘डोंट बी शाइ’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने वहां पूछे गए लगभग सभी जेन जी शब्दों का सही मतलब बता दिया। हालांकि, ‘रेजबेट’ शब्द को समझाना आलिया के लिए थोड़ा मुश्किल रहा। जब उनसे इसका मतलब पूछा गया, तो इसे समझाने के लिए आलिया ने बचपन की एक बात याद की, जो उनकी बहन शाहीन से जुड़ी थी। आलिया ने बताया कि बचपन में शाहीन अक्सर मजाक में अपनी छोटी बहन से कहा करती थीं कि वो उनके माता-पिता की असली बेटी नहीं हैं। आलिया ने कहा, 'रेजबेट वही है, जो शाहीन बचपन में मेरे साथ किया करती थी। वो कहती थी, ‘आलिया पार्ले-जी के साथ मुफ्त में आई थी’ और वो हमारे माता-पिता की असली बच्ची नहीं थी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:"मिर्जापुर बननी ही नहीं चाहिए...", Shobhaa De का बेबाक रिव्यू वायरल, इंटरनेट पर मचा बवाल
नए स्टार्स को मौका देने पर कही ये बात
मीडिया से बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपने डेब्यू को याद किया। उन्होंने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। आलिया ने माना कि अपनी आने वाली फिल्म के जरिए चार कलाकारों और एक डायरेक्टर को लॉन्च करने को लेकर वो घबराई हुई हैं। दरअसल, फिल्म की नई स्टार कास्ट में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल शामिल हैं। इनके साथ पहली बार डायरेक्शन कर रहीं सृति मुखर्जी भी इस फिल्म से जुड़ी हैं। आलिया ने कहा कि वो नए कलाकारों से भी ज्यादा घबराई हुई हैं।
प्रोड्यूसर बनकर भी खुश हैं आलिया
आलिया ने आगे प्रोड्यूसर बनने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर कैमरे के सामने रहना उन्हें बहुत पसंद है, लेकिन प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने से उन्हें एक अलग तरह की खुशी और संतुष्टि मिलती है। उन्हें किसी प्रोजेक्ट को शुरुआत से तैयार करने और उसकी पूरी दुनिया बनाने का हिस्सा बनना अच्छा लगता है। आलिया ने उस समय को भी याद किया, जब सृति पहली बार उनके पास इस फिल्म का आइडिया लेकर आई थीं। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर इस सफर की शुरुआत की।
25 सितंबर से देख सकेंगे फिल्म
‘डोंट बी शाइ’ 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक जैसे जाने-पहचाने नाम भी नजर आएंगे। आलिया भट्ट के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
