Aashram 4 New Update: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) की पॉपुलर वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे थे। सीरीज के तीन सीजन देखने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि बाबा निराला की कहानी आखिर आगे कहां जाएगी। अब इस सवाल का जवाब मिलने लगा है, क्योंकि ‘आश्रम 4’ (Aashram 4) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी प्रकाश झा (Prakash Jha) ने दी है। तो चलिए जानते हैं कि बॉबी देओल की सीरीज आश्रम 4 को लेकर नया क्या अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Bads of Bollywood के सीजन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Netflix और Red Chillies के बीच चल रही बात
'आश्रम 4' को लेकर आया नया अपडेट
बॉबी देओल की सीरीज आश्रम 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह आश्रम 4 को लेकर एक नया अपडेट है। 22 अगस्त 2026 को सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रकाश झा, बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल (Chandan Roy Sanyal) ने शूटिंग शुरू होने से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ‘आश्रम 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। सेट से पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Traitors 2: शो से कटा Munawar Faruqui का पत्ता, रोते हुए कंटेस्टेंट्स की उड़ाईं धज्जियां
बाबा निराला के बाद अब क्या होगा?
‘आश्रम’ की कहानी में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है। बाहर से बाबा का चेहरा जितना शांत और धार्मिक नजर आता है, अंदर से उसका साम्राज्य उतना ही काला है। पिछले तीन सीजन में बाबा के कई राज सामने आए और उनकी जिंदगी में लगातार मुश्किलें बढ़ती गईं। तीसरे सीजन के आखिर में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंची, जहां बाबा निराला को जेल जाना पड़ा। इसके बाद आश्रम की गद्दी भोपा स्वामी के हाथ में चली गई। पम्मी पहलवान भी आश्रम में ही रहकर सेवा करने लगती है। अब चौथे सीजन में कहानी इसी मोड़ से आगे बढ़ने वाली है। यही वजह है कि फैंस के बीच सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इस बात को लेकर है कि जेल में बंद बाबा निराला अब बाहर कैसे आएगा और क्या वो दोबारा अपने पुराने साम्राज्य पर कब्जा कर पाएगा।
