The Bads Of Bollywood 2 New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के डायेक्शन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। सितारों की जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री के पीछे चलने वाली राजनीति पर मजेदार अंदाज में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लोगों ने काफी पसंद किया था। सीरीज के पहले पार्ट को देखने के बाद से लोगों के इसके दूसरे भाग का इंतजार है। इन सब के बीच सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Asur 3 की सितंबर में शुरू होगी शूटिंग, नई एक्ट्रेस की भी हुई एंट्री
सीरीज को लेकर आया नया अपडेट
बॉबी देओल की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर आया अपडेट सामने आया है। सीरीज के राइटर बिलाल सिद्दीकी (Bilal Siddiqi) ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के दूसरे सीजन को लेकर खुलकर बात की है। NDTV से बातचीत में बिलाल सिद्दीकी ने कहा कि 'मुझे भी उम्मीद है। रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स आपस में बात कर रहे हैं, इसलिए पहले कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। आप जानते हैं कि ये कैसे होता है। मुझे भी उम्मीद है। ये बहुत रोमांचक है। हमने पहला सीजन बहुत अच्छा बनाया और हमें इसे दोबारा करने में खुशी होगी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Scam Leaked: पेपर लीक विवाद के बीच ZEE5 ने नई सीरीज का किया ऐलान, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल
आर्यन खान संग काम करने पर दिया रिएक्शन
बिलाल सिद्दीकी ने आर्यन खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वो अपने काम को लेकर काफी स्मार्ट हैं। उन्हें अपने आसपास कही जा रही बातों की पूरी जानकारी रहती है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर एक जैसा था। कहानी कहने का हमारा तरीका भी एक जैसा था। हम कभी किसी बात को लेकर असहमत नहीं हुए, इसलिए मुझे लगता है कि हमारी अच्छी साझेदारी स्क्रीन पर भी नजर आती है।'
