वेब सीरीज

The Traitors 2: शो से कटा Munawar Faruqui का पत्ता, रोते हुए कंटेस्टेंट्स की उड़ाईं धज्जियां

The Traitors 2: करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी शो से बाहर जाते दिखे। मुनव्वर ने इससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाई है।

Image

The Traitors 2-Munawar Faruqui (photo credit- instagram)

The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर सीजन 2 (The Traitors 2) अमेजन प्राइम पर आ गया है। 13 अगस्त से इस शो की शुरुआत हुई, लेकिन स्ट्रीम होने से पहले ही इस शो से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर आ रहे हैं और अब जैसे ही शो आया, फैंस हैरान हो गए। शो के पहले ही एपिसोड में मेकर्स की तरफ से कोई ड्रामा नहीं दिखाया गया। यहां पर सीधा गेम की बात हुई है और कंटेस्टेंट्स को सीधा शार्क टेबल पर बैठाया गया। इन सबके बीच एक प्रोमो आया है, जिसमें मुनव्वर फारूकी बुरी तरह फंस गए। शो से मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इविक्ट हो गए, जिसके बाद मुनव्वर का गुस्सा तमाम कंटेस्टेंट्स पर निकला। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: कब होगा कबीर, मायरा संग अपने रिश्ते बिगाड़ेगा अरमान; बेटी पर करेगा शक

    मुनव्वर फारूकी हुए शो से बाहर

    द ट्रेटर्स 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स शार्क टेबल पर बैठे हैं और इस मौके पर करण जौहर ट्रेटर को चुनने के लिए कहते हैं। मुनव्वर फारूकी यहां पर मलाइका अरोड़ा का नाम लेते हैं और उन्हें ट्रेटर बताते हैं लेकिन इस मौके पर तमाम कंटेस्टेंट्स मुनव्वर फारूकी का नाम लेते हैं। कंटेस्टेंट्स का कहना है कि मुनव्वर ट्रेटर्स की तरह अपना गेम खेल रहे हैं और इसी वजह से मुनव्वर को वोट्स ज्यादा मिलते हैं और वह गेम से बाहर हो जाते हैं, जिसके बाद कॉमेडियन का गुस्सा तमाम कंटेस्टेंट्स पर निकलता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola और गौरव खन्ना ने क्यों नहीं किए तलाक के पेपर्स साइन? एक्ट्रेस ने बताई बड़ी वजह

      मुनव्वर फारूकी ने निकाली भड़ास

      प्रोमो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी को करण जौहर खुलासा करने के लिए बोलते हैं कि क्या वह ट्रेटर हैं या इनोसेंट है? इस पर मुनव्वर फारूकी बीच में जाकर बोलते हैं, "मुझे उम्मीद थी कि मेरे साथ ऐसा होगा। मुझे पता था कि मुझे इसका सामना करना पड़ेगा। मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है। यह पहली बार नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब मुझे निशाना बनाया गया है। मुझे सॉफ्ट टारगेट कहिए या ऐसा इंसान जो वहां होने के लायक नहीं है। मैं दूसरे लोगों की इनसिक्योरिटीज को साफ देख सकता हूं और आप देखेंगे कि आप कैसे दिखेंगे। क्योंकि आपकी इनसिक्योरिटीज़ साफ दिखेंगी। आप मेरे पास दोस्त बनकर आए और मेरी बात सुनी, लेकिन अब आपने यहां मेरा नाम लिखा है। उसके लिए शुक्रिया।'

      इनोसेंट निकले मुनव्वर फारूकी

      इसके बाद मुनव्वर ने इमोशनल होते हुए कहा, 'भाड़ में जाओ यार! मैं गेम खेल रहा था। मैं इसे अच्छे से खेलना चाहता था मैं इनोसेंट हूं। भाड़ में जाओ, तुम लोग इनसिक्योर हो। उन्हें लगा कि मैं उन्हें यहां खा जाऊंगा। वे सब डरे हुए हैं। अब पहचानो कि तुममें से कौन है वो।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article