टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 August: पोद्दार हाउस में हुई गीतांजली की एंट्री, बेटी मायरा संग मायके लौटी अभिरा

YRKKH Spoiler 7 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि 7 साल बाद अभिरा, विद्या और कावेरी पोद्दार हाउस लौटेंगी। इसी के साथ झटका तब लगेगा जब अभिरा मायरा संग गोएनका हाउस चली जाएगी और पोद्दार निवास में गीतांजली के पैर पड़ेंगे। यहाँ पढ़िए आज का स्पॉइलर।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 7 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फुल ऑन ड्रामा चल रहा है। मेकर्स कहानी को दिलचस्प बनाने में कामयाब हो रहे हैं। अभिरा और अरमान के बीच अब भी प्यार है लेकिन 7 साल पहले हुए तमाशे के चलते दोनों ने एक दूजे से दूरी बना ली है। इसी के साथ आज के एपिसोड में भी काफी कुछ नया देखने को मिलेगा जिसके बारें में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अरमान से होगी जो पोद्दार हाउस के बाहर लगी बंसल की तख्ती को तोड़ देगा। कावेरी पोद्दार नाम की तख्ती लगाने का कार्य अभिरा और अरमान को देगी क्यूँकि दोनों की वजह से आज उन्हे उनका घर वापिस मिल गया है। अभिरा और अरमान के साथ साथ मायरा भी पोद्दार हाउस की नेमप्लेट लगाएगी। ये देख विद्या को एहसास होगा कि कहीं मायरा ही अभिरा और अरमान को पास लाएगी। मनीषा और अन्य घरवाले पोद्दार हाउस को सजा देंगे और सभी का घर में आरती कर स्वागत करेंगे। तभी अभिरा कावेरी और विद्या को अकेले में ले जाकर बताएगी कि वो अब इस घर में नहीं रह सकती। अभिरा का मानना है कि उसका इस घर से रिश्ता अरमान की वजह से था जो अब खत्म हो चुका है ऐसे में वो अब पोद्दार नहीं बल्कि बेटी मायरा संग गोएनका हाउस में रहेगी। विद्या अभिरा को रोकने की कोशिश भी करेगी लेकिन कावेरी ऐसा नहीं करेगी।

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि संजय कावेरी के पैरों में गिकर अपने किये हुए पापों कि माफी माँगता है। हालांकि कोर्ट में गवाही देने के चलते कावेरी संजय को माफ कर देगी। इस दौरान कृष घमंड दिखाता हुए कहेगा कि वो पोद्दार हाउस छोड़कर कहीं नहीं जाने वाला क्यूँकि इस पूरे घर का खर्चा अब भी पोद्दार लॉ फर्म से चलता है जो अब भी उसके नाम पर है। कहानी में आगे विद्या अरमान को कुछ दिन पोद्दार हाउस में रहने के लिए रोक लेगी कि गीतांजली वहाँ आ पहुंचेगी। गीतांजली को देख मायरा खुशी से झूम उठेगी और अरमान से जिद्द करेगी कि वो अब उसकी होने वाली बीवी के साथ पोद्दार हाउस में ही रहे। मायरा की बहुत जिद्द करने पर अरमान मान जाएगा जिसे देख अभिरा का दिल टूटेगा। अभिरा मायरा संग पोद्दार हाउस छोड़ देगी तो उस घर में गीतांजली अपने कदम रखेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article