Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 3 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर एक बार अभिरा और अरमान एक दूजे से अलग होने की राह पर चलने लगे हैं। अरमान को लगने लगा है कि अभिरा पुकी के अलावा सभी पर ध्यान देती है और उसकी जिंदगी में परिवार सबसे बढ़कर है। वहीं अभीर कियारा के साथ बदसलूखी कर उसे गोएनका हाउस छोड़ने पर मजबूर करेगा। आज के एपिसोड में क्या धमाका होने वाला है पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो अभिरा से वादा मांगेगा कि अब से वो परिवार के झगड़े में ना पड़कर सिर्फ दुनिया में आने वाले बच्चे पर ध्यान देंगे। अभिरा वादा करने से मना करते हुए अरमान को समझाएगी कि अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं। घर के बड़ा बेटा और बहु होने पर हमें सबकुछ करना पड़ेगा। समझने के बजाए अरमान अपनी बातों पर टीका रहेगा कि परिवार की प्रॉब्लेम की वजह से बच्चे के साथ-साथ रिश्ता भी मुश्किलों से गुजरता है। वहीं दूसरी तरफ चारु अपना सारा सम्मान लेकर गोएनका हाउस पहुँच जाएगी जहां अभीर कियारा के होते उसका स्वागत करेगा। सिर्फ यही नहीं वो अपने कमरें में कियारा का सम्मान हटकार चारु को जगह देगा। कावेरी संजय फैसला लेंगे की पोद्दार हाउस चारु से रिश्ता तोड़ देंगे।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म नहीं होगा अरमान को लगने लगेगा कि लोगों को वो नहीं रोहित चाहिए जिसकी सभी जिम्मेदारी वही संभाल रहा है। मंदिर में पोद्दार और गोएनका परिवार आमने सामने होंगे तभी अभिरा बताएगी कि कियारा अभीर को तलाक देने के लिए राजी हो गई है और वो उसका केस लड़ेगी। कियारा अभीर से शादी करने के फैसले को जिंदगी में सबसे बड़ी गलती का नाम देती है। सिर्फ यही नहीं कियारा मंगलसूत्र उतारकर अभीर के मुंह पर फेंक देगी। कियारा चारु और अभीर को खरी खोटी सुनाएगी लेकिन मनोज और कावेरी उसे तलाक लेने से मना करेंगे। इस दौरान मनीषा कियारा के फैसले पर खुश होकर ढोल बजाएगी।
