टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 29 August: गीतांजली की चालाकी पल में निकालेंगी चाचीसा, ड्रग्स न मिलने पर आपा खोएगी कियारा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 August, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा स्कूल के पहले दिन वकील की ड्रेस पहनकर आएगी, जिसे देख सब भावुक हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कियारा परेशानियों में उलझेगी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 29 August, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि कावेरी अरमान को गीतांजली के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहती है। वहीं दूसरी ओर मायरा अभिरा और अरमान के साथ एक खूबसूरत सपना देखती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

गीतांजली को सबक सिखाएंगी चाचीसा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा कि गीतांजली जानबूझकर मायरा के पास जाने की कोशिश करेगी, लेकिन चाचीसा उसकी लगाम कसेंगी। अभिरा का फोन भी चाचीसा के पास होगा, जिसपर मायरा फोन करेगी, लेकिन उसे गीतांजली उठा लेगी। हालांकि चाचीसा उसे छीनकर काट देंगी। चाचीसा गीतांजली से कहेंगी कि तुम्हारा कहना है कि अरमान ने अपनी मर्जी से तुमसे शादी की है, लेकिन मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। गीतांजली बिना कुछ कहे चली जाती है, जिसपर चाचीसा कहती हैं कि इस लड़की ने पक्का अरमान के सामने कुछ ड्रामा किया होगा।

ड्रग्स के चक्कर में पागल होगी कियारा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि कियारा अपने घर में बेहद परेशानी में कदम रखेगी। अरमान उसे सबके साथ शामिल करने की कोशिश करेगा, लेकिन वो नहीं होगी। वहीं अपने कमरे में जाकर कियारा पैकेट्स के लिए परेशान होगी। वो कहेगी कि मैंने तो 9 पैकेट यूज किये थे, लेकिन 10वां कहां गया। कियारा एक शख्स को फोन करके ड्रग्स के बारे में पूछेगी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिलेगा। कियारा ड्रग्स के न मिलने पर पागल होगी, उसकी हालत अजीब होने लगेगी।

अरमान से अभिरा संग शादी करने के लिए कहेगी मायरा

मायरा अभिरा और अरमान का कमरा देख लेगी। वो अरमान से कहेगी कि अब गुड अंकल मिस्टर कान्हा के पास हैं, और आपकी व मम्मा की भी कट्टी खत्म हो गई। तो क्या आप और मम्मा फिर से शादी नहीं कर सकते। लेकिन अरमान उससे कहेगा कि हर रिश्ते की मंजिल शादी नहीं होती है। दूसरी ओर गीतांजली अरमान पर हक जताती है। वो कहती है कि मायरा पर भले ही मेरा हक नहीं है, लेकिन आप पर तो है।

मायरा को वकील के लिबास में देख भावुक होगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अपने स्कूल के पहले दिन के लिए तैयार होती है। उसके स्कूल में प्रोफेशनल डे होता है, जिसपर वह वकील का कोट पहनती है। मायरा को वकील बना देख अरमान भावुक हो जाता है और उसे अभिरा याद आने लगती है। दूसरी तरफ अभिरा अपनी बच्ची को देखने के लिए बेताब होगी। वो बेसब्री से अभीर का इंतजार करेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article