टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 24 August: अरमान और गीतांजली की शादी से टूटी अभिरा, मौत के घाट उतरा अंशुमन

YRKKH Spoiler 24 August: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान और गीतांजली की शादी की वजह से टूट जाएगी। दूसरी तरफ अंशुमन की अचानक से मौत हो जाएगी जिससे कहानी को एक और बड़ा ट्विस्ट मिलेगा।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 24 August: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था की गीतांजली अरमान को शादी करने के लिए इमोशनल ब्लैकमेल का नाटक करती है। अरमान गीतांजली संग सात फेरे लेगा तो अभिरा का डौल कांच की तरह टूटकर बिखर जाएगा। इसी के साथ जानिए आज 24 अगस्त के एपिसोड में क्या हुआ।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अरमान और गीतांजली की शादी देख टूट चुकी है। अभिरा दिल पर पत्थर रख गीतांजली को लाल चूड़ी पहना देगी और वहां से रोती रोती चली जाएगी। दादू को पता चल जाएगा कि गीतांजली ने अरमान की अच्छाई का फायदा उठाकर उससे शादी की और ये बात वो कबूलेगी भी। अरमान वापिस माउंट आबू जाने की बात कहेगा लेकिन दादू पगफेरे की रस्म के लिए उन्हे पोद्दार हाउस जाने की सलाह देंगे। दूसरी तरफ अभिरा अरमान का नाम तेज चिल्लाकर नीचे गिर जाएगी और कहेगी कि जिसे टू चाहती है अब वो किसी ओर का हो गया है। अभिरा अपने और अरमान की यादों में संजोई हुईं चीजों को आग लगा देगी। पोद्दार हाउस में सभी को अभिरा की चिंता सताएगी तो तान्या जमकर तमाशा करेगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 24 अगस्त के एपिसोड में आगे एक कॉफी शॉप में बैठा अंशुमन अभिरा को अपने दिल का दर्द बयां करने को कहता है। अभिरा एक मूर्ति के समान बैठी रहेगी और अंशुमन की कॉफी में चीनी डाल देगी। कॉफी पीने के कुछ मिनटों बाद ही अंशुमन बेहोश होकर गिर जाएगा। कैफे में मौजूद डॉक्टर अभिरा को बताएगा की अंशुमन की सांसें नहीं चल रही इनकी मौत हो चुकी है। ये सुनकर अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article