Rishab Shetty The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj Update: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ खास लेकर आने की तैयारी में हैं। ‘कांतारा’ (Kantara) से देशभर में पहचान बनाने वाले एक्टर अब भारतीय इतिहास के एक ऐसे योद्धा का किरदार निभाने जा रहे हैं, जिनकी वीरता और स्वराज का सपना आज भी लोगों को प्रेरित करता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने इससे जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। तो चलिए जानते है मेकर्स ने फिल्म को लेकर क्या अपडेट दिया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज, यूजर्स बोले- थोड़ी तो शर्म करो
दो पार्ट में बनेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी
ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्म का नाम ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ (The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) है। ये एक ऐतिहासिक फिल्म होगी, जिसे दो हिस्सों में बनाया जाएगा। इसमें ऋषभ शेट्टी 17वीं सदी के मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह (Sandeep Singh) करेंगे, जबकि भूषण कुमार (Bhushan Kumar) इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ टी-सीरीज (T-Series) भी जुड़ गई है। मेकर्स ने 30 अक्टूबर को इस फिल्म का ऐलान करते हुए शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'स्वराज सिर्फ एक सपना नहीं था, ये एक सोच थी जिसने इतिहास को आकार दिया।' उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की असाधारण विरासत को पर्दे पर दिखाना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होगी।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज !! 'King' के नए टीजर को लेकर Siddharth Anand ने दिया बड़ा हिंट
ऋषभ शेट्टी के साथ ये कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी (Amit Trivedi) तैयार करेंगे। ये कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी, ताकि देशभर के दर्शक छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी देख सकें। इस फिल्म की घोषणा पहली बार दिसंबर 2024 में की गई थी।
