बॉलीवुड

Ramayana: 'शूर्पणखा को गलत समझा गया...'- अपने किरदार को लेकर Rakul Preet Singh ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2026, 12:49 PM IST

Rakul Preet Singh on Ramayana Movie: ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इस रोल को लेकर अपनी सोच बताई है, जिसने सबका ध्यान खींचा है।

Image

शूर्पणखा को सिर्फ एक घटना से नहीं देखना चाहिए, ‘रामायण’ में अपने रोल पर खुलकर बोलीं रकुल प्रीत सिंह (Image Source: Ramayana Movie)

Rakul Preet Singh on Ramayana Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली हैं। ट्रेलर में उनकी झलक सामने आने के बाद से ही उनके रोल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब इन सब के बीच रकुल प्रीत सिंह ने खुद बताया है कि आखिर इस किरदार ने उन्हें फिल्म के लिए हां कहने पर क्यों मजबूर किया। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

शूर्पणखा को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने कही ये बात

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर से अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह रकुल प्रीत सिंह का अभी हाल में दिया एक इंटरव्यू है। न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि ‘रामायण’ का हिस्सा बनने की दो बड़ी वजहें थीं। पहली वजह ये थी कि फिल्म के जरिए भारतीय इतिहास और कहानी को दुनिया के सामने पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी वजह शूर्पणखा का किरदार था। रकुल ने कहा कि शूर्पणखा एक ऐसा किरदार है, जिसे लेकर काफी गलतफहमियां हैं और उसकी कहानी में कई परतें हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'शूर्पणखा एक बहुत गलत समझा गया और कई परतों वाला किरदार है। सबसे पहले युद्ध की वजह भी वही बनी थी। इसलिए ऐसे किरदार को निभाना काफी दिलचस्प रहा, जिसमें कई अलग-अलग पहलू हैं।'

‘रामायण’ में ये सितारे भी आएंगे नजर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता और यश (Yash) रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की रोल निभा रही हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने की तैयारी है। इसका पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article