टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 24 April: अभिरा-अरमान के रिश्ते पर काल बनकर मंडराएगी रूही, जीजा को अपना बनाने के लिए खेलेगी दांव

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धमाके पर धमाके होने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि रूही अरमान के साथ बाहर जाने का प्लान बनाएगी, लेकिन अभिरा उसके प्लान पर पानी फेरने में जरा भी देर नहीं करेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी लव ट्रायएंगल के कारण अच्छी टीआरपी के लिए धक्के खा रहा है। लेकिन मेकर्स भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीआरपी को ऊपर उठाने के लिए मेकर्स भी अपनी कमर कस के बैठे हुए हैं। आज भी शो में ऐसे कई धमाके होने वाले हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे। जहां एक तरफ रूही अरमान के साथ बाहर जाने का प्लान करेगी तो वहीं अभिरा उसके प्लान पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट पर-

अरमान के साथ बाहर जाने का प्लान बनाएगी रूही

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही अभिरा के सामने गोलगप्पे खाने की इच्छा जाहिर करेगी। वहीं जब अभिरा उसके साथ जाने के लिए कहेगी तो रूही बहाना बना देगी कि उसे अरमान के साथ जाना है। लेकिन अभिरा भी पीछे नहीं हटेगी और वो घर पर ही रूही के लिए गोलगप्पे तैयार कर देगी। ये देखते ही रूही का पारा चढ़ जाएगा। वो अभिरा के मना करने पर भी पनीर रोल खाएगी।

अभिरा और अरमान को दूर करने की कोशिश करेगी रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा रूही से पूछेगी कि तुम मुझसे नाराज हो गया। इसपर रूही जवाब देगी कि हर बात तुम्हारे बारे में नहीं होती है। अभिरा पूछेगी कि तुम्हें रोहित की याद आ रही है। बातें सुनकर रूही जवाब देगी कि जाहिर सी बात है, वो पति था मेरा। अभिरा रूही को दोबारा घर बसाने की सलाह देगी। इसपर रूही को अरमान की याद आएगी और वो अरमान के साथ अपना घर बसाने का सपना देखने लगेगी। वहीं जब अभिरा अरमान से माफी मांगने की कोशिश करेगी तो रूही उसे अरमान से बात करने से से ही रोक देगी।

कियारा संग शादी को गलती कहेगा अभीर

अभीर कियारा से पूछेगा कि उसने घरवालों को सच क्यों नहीं बताया। अभीर कियारा से कहेगा कि तुम मेरा इंतजार करते हुए थकी हो या नहीं, लेकिन मैं थक चुका हूं। मैं अब चारू से छुप-छुपकर नहीं मिल सकता, क्योंकि मैं तुमसे नहीं चारू से प्यार करता हूं। ये शादी मेरे लिए गलती है।

अरमान से बातें सुनेगी रूही

रूही गोयनका हाउस जाने के लिए सूट के साथ हील्स पहन लेगी। उसे लगेगा कि अभिरा ध्यान नहीं देगी। वहीं अभिरा के कमरे में घुसते ही रूही फिसल जाएगी, लेकिन अभिरा उसे संभाल लेगी। इसी बीच अरमान की नजर उन हील्स पर पड़ जाएंगी। वो रूही को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article