Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों मे बना हुआ है। सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। बीते कई सालों से सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है जिसमें गर्विता सधवानी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिरा अपनी ही सौतन रुही को केक खिलाती हुई नजर आई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर मेकर्स और अन्य कलाकारों ने गर्विता सधवानी (Garvita Sadhwani) उर्फ रुही का जन्मदिन मनाया। एक बड़ा सा केक काटकर रुही ने सभी का मुंह मीठा किया। इस दौरान देखने को मिला कि अभिरा का किरदार निभा रही समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) गर्विता को केक खिला रही हैं। सिर्फ यही नहीं गर्विता सधवानी के चेहरे पर केक लग गया तो समृद्धि ने ही उसे साफ भी किया। दोनों की बान्डिंग देख लोग मानों कायल हो गए। ऑनस्क्रीन दोनों बहनों का किरदार निभा रही हैं लेकिन जल्द ही सौतन बनने वाली हैं।
बता दें सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित की मौत के बाद रुही अरमान के अंदर अपना हमसफर देखने लगी है। वापिस से दर्शकों को कहानी में लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। रुही धीरे-धीरे मौका तलाशते हुए अभिरा और अरमान को दूर करने की कोशिश कर रही है। अपकमिंग एपिसोड में रुही दक्ष को इस्तेमाल करते हुए रुही अरमान को अपने करीब लाना चाहेगी। सिर्फ यही नहीं सरोगेसी मदर बनकर रुही अभिरा से बच्चे के बदले अरमान को मांगेगी।
