बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है रणबीर-यश की फिल्म, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़है

Ramayana Box Office Collection Day 11: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की कमाई रुक नहीं रही है। इस मूवी ने दुनिया भर में 1380 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।

Image

'रामायण' कर रही है धांसू कमाई (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। केवल 8 दिनों में ही 'रामायण' ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी 15 नवंबर को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि नॉर्थ अमेरिका में भी इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। तो चलिए देखते हैं 'रामायण' ने इन 11 दिनों में दुनिया भर में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: IFFI Goa 2026 में छाएंगी ‘धुरंधर’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’, इंडियन पैनोरमा की पूरी लिस्ट आई सामने)

दूसरे रविवार को कमाए 75 करोड़ रुपये

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण पार्ट 1' ने 15 नवंबर यानी दूसरे रविवार को भारत में करीब 75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने इस दिन देशभर में 23,525 शोज के जरिए यह कमाई की है। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले रविवार को यह बिजनेस केवल 56.15 करोड़ रुपये ही था। ऐसे में दूसरे रविवार की कमाई में लगभग 33.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 760.60 करोड़ के पार पहुंच गया है।

भारत के अलावा 'रामायण पार्ट 1' को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म पहले ही यूके, नॉर्थ अमेरिका, हॉन्ग कॉन्ग, थाईलैंड, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हो चुकी है। यह लगातार अच्छी कमाई कर रही है। । Box Office Guru के गितेश पंड्या के अनुसार रिलीज के 10 दिनों के भीतर 'रामायण' नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1,384.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Javed Akhtar को व्हीलचेयर पर देख फैंस हुए चिंतित, पैपराजी के कहने पर खड़े होकर खिंचवाई तस्वीरें)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका निभाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article