टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10 May: यमराज से लड़कर अपनी बेटी को बचाएगी अभिरा, औलाद को उठाते ही बीवी को भूलेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा यमराज से लड़कर अपनी बेटी की जान बचाएगी। वहीं औलाद को गोद में उठाते ही अरमान अभिरा को भूल जाएगा।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि रूही को आरोही की मौत का सच पता चल जाता है। उसे पता चलता है कि आरोही की मौत उसकी वजह से हुई थी, जिससे स्ट्रेस में आकर उसे लेबरपेन शुरू हो जाता है। वहीं अभिरा जैसे-तैसे रूही को अपने साथ अस्पताल लेकर पहुंचती है। अरमान रूही और पूकी की इस हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

बेटी के लिए यमराज से लड़ेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही बेटी को जन्म देती है, जिससे अभिरा की खुशी सातवें आसमान पर होती है। लेकिन डॉक्टर और नर्स बताते हैं कि बच्ची को सांस नहीं आ रही है। डॉक्टर और नर्स अपनी कोशिशें करते हैं, लेकिन बच्ची को सांस नहीं आती। अभिरा को अपना बीता हुआ कल याद आने लगता है। लेकिन वो हार नहीं मानती है। वो अपनी बेटी को गोद में लेकर लोरी सुनाती है और कुछ ही देर में उसकी बेटी रोना शुरू कर देती है। पूकी को ऐसे देख अभिरा की जान में जान आती है।

अरमान को संभालेगी अभिरा

अभिरा बेटी के जन्म की खुशखबरी अपने पूरे परिवार को देती है, जिससे सब में खुशी का माहौल होता है। वो अरमान को ढूंढते हुए बाहर जाती है, जो रूही और पूकी की हालत के लिए खुद को दोषी मानता है। लेकिन अभिरा उसे बताती है कि उनके घर बेटी हुई है और वो पूरी तरह से ठीक है। अभिरा अपने साथ अरमान को ऑपरेशन थिएटर में लेकर आती है।

बेटी को गोद में लेते ही बीवी को भूलेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी बेटी को गोद में उठाता है और उसकी खुशी सातवें आसमान पर होती है। लेकिन इसके बाद वो अपनी बीवी को भूल जाता है। वो अभिरा की तरफ दोबारा देखता भी नहीं है और उसे लेकर परिवार से मिलवाने चला जाता है। ये सब देख अभिरा को अजीब लगता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article