टीवी मसाला

हिना खान ने ट्रोलिंग के बीच ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए शेयर की पोस्ट, लिखा- 'मैं अपने देश के साथ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 12:08 PM IST

Hina Khan Post on Troll: टीवी स्टार हिना खान (Hina Khan) ने इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच ट्रोल्स को जवाब देते हुए हिना खान ने एक नई पोस्ट शेयर है। हिना खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

Hina Khan on Troll

Hina Khan Post on Troll: टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों कैंसर जैसी बिमारी से जूझ रही हैं। इस दौरान हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान की एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसी बीच हिना खान अपनी एक पोस्ट को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके बाद हिना खान को लेकर इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। अब इसको लेकर हिना खान ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिना खान की नई पोस्ट को देख लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रोलिंग के बीच हिना खान ने शेयर की नई पोस्ट

एक्ट्रेस हिना खान ने अभी हाल ही में पोस्ट शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर बात की। एक्ट्रेस ने इसको लेकर शांति की कामना की। जुम्मे के दिन पर उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि जो लोग गलत रास्ते पर हैं, उन्हें सही दिशा दिखाई जाए। इस पोस्ट लेकर हिना खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई स्टोरी शेयर कर ट्रोल्स को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैंने जिंदगीभर सीमा पार से सिर्फ प्यार और लगाव देखा। लेकिन अब, जब मैंने अपने देश का सपोर्ट किया, तो कई लोगों ने मुझे गालियां दीं, बुरा-भला कहा, और ढेर सारे फैंस ने अनफॉलो कर दिया। कुछ और लोग मुझे अनफॉलो करने की धमकी दे रहे हैं और गंदे कमेंट्स, अभद्र बातें व नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं। वो सिर्फ मुझे ही नहीं, मेरी बीमारी, मेरे परिवार और मेरे धर्म को भी निशाना बना रहे हैं। अगर मैं भारतीय न होती, तो शायद कुछ भी न होती, मगर मैं हमेशा सबसे पहले भारतीय रहूंगी। जाओ चलो, अनफॉलो कर दो, मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता! मैंने किसी को गाली नहीं दी, ना बुरा-भला कहा। मैंने बस अपने देश का साथ दिया।'

कैंसर से लड़ रही है हिना खान

हिना खान खान इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर हैं। एक्ट्रेस इन दिनों कैंसर जैसी बिमारी से लड़ाई लड़ रही हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस की लाइफ में काफी बदलाव आ गए हैं। हिना खान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article