Khatron Ke Khiladi 12: खत्म हुई खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग, कंटेस्टेंट्स समेत रोहित शेट्टी वापस लौटे घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 05:02 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12: रिएलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के साउथ अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। रोहित शेट्टी ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट किया है। वहीं, कंटेस्टेंट्स भारत वापस लौट आए हैं।

Khatron Ke Khiladi 12 shooting schedule completed: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की साउथ अफ्रीका के केप टाउन शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स भारत वापस लौट आए हैं। इस मौके पर रोहित शेट्टी और सभी कंटेस्टेंट्स ने फैंस के लिए एक खास पोस्ट लिखा है। रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, '50 दिन, 82 स्टंट और मुश्किल मौसम में गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई है। खतरों के खिलाड़ी पहले से ही  टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बन गया है। इसका क्रेडिट एंडेमॉल और कलर्स की टीम को जाता है। सबसे ज्यादा मैं दर्शकों का धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने इस शो को नंबर वन बनाया।  केपटाउन से साइन ऑफ कर रहा हूं। वापस भारत लौट रहा हूं।' गौरतलब है कि रोहित शेट्टी भारत वापस लौटकर सर्कस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

End of Article