Kamya Panjabi TV Show: काम्या पंजाबी ने अब तक छोटे परदे पर कई हिट सीरियल्स दिए हैं। अब लगभग 10 महीने के गैप के बाद एक बार फिर से एक्ट्रेस टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। हालांकि अब जल्द ही एक्ट्रेस संजोग (Sanjog) सीरियल में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस शो की कहानी मां और दो बेटियों के ऊपर दिखाई जाएगी। सीरियल में काम्या के किरदार का नाम गौरी होगा। सीरियल में काम्या के किरदार को मैटिरियलिस्टिक दिखाया जाएगा। गौरी बेहद ही स्वतंत्र और महत्वकांक्षी हैं और अपने परिवार की देखभाल अनोखे तरीके से करती हैं। जाहिर है काम्या की टीवी पर वापसी की खबर सुनते ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ़ गया है। बता दें कि काम्या आखिरी बार कलर्स पर प्रसारित होने वाले सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में प्रीतो का किरदार निभाती नजर आई थीं। इस किरदार में एक्ट्रेस की अदाकारी को देखने के बाद फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया था।
काम्या पंजाबी कर रहीं छोटे परदे पर कमबैक, टीवी सीरियल संजोग के साथ करेंगी वापसी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 7, 2022, 11:43 AM IST
