Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई छोड़ देगी घर और पाखी से होगी विराट की शादी, बदलेगी 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 11:26 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin to take a leap: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में लीप आने वाला है। इस लीप के बाद कहानी करवट लेगी। आइये जानते हैं लीप के बाद इस सीरियल की कहानी में क्या बदलाव आएगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई छोड़ देगी घर और पाखी से होगी विराट की शादी, बदलेगी 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin to take a leap: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में इन दिनों सरोगेसी ट्रैक चल रहा है। सई (Ayesha Singh) और विराट (Neil Bhatt) का बच्चा पत्रलेखा (Aishwarya Sharma) की कोख में पलने लगा है। सई ने अपने होने वाले बच्चे के लिए एक महिला से बात की थी लेकिन पत्रलेखा और भवानी (Kishori Shahane) ने चाल चलकर सई के बच्चे के लिए पत्रलेखा की कोख चुन ली।

जब ये सच्चाई सई को पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सई अपने बच्चे के लिए पाखी की कोख लेने के सख्त खिलाफ थी। उसका पति विराट भी इसके लिए राजी नहीं था लेकिन भवानी की चाल में वो भी फंस गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके बाद सई चव्हाण निवास से चले जाने का फैसला करेगी।       

इस लीप के बाद कहानी करवट लेगी। आइये जानते हैं लीप के बाद इस सीरियल की कहानी में क्या बदलाव आएगा। टेलीचक्कर की रिपोर्ट की मानें तो सई विराट के साथ साथ चव्हाण निवास को हमेशा के लिए छोड़ देगी। इसके बाद शो में एक लीप आएगा। दर्शक देखेंगे कि पत्रलेखा सई के बच्चे को जन्म देगी और बेटी की 'मां' बनेगी। चव्हाण परिवार उसे बच्चे का नाम सवि रखेगा जोकि सई और विराट के नाम का पहला अक्षर है। इसके बाद विराट अपनी बेटी के भले के लिए पत्रलेखा से शादी करेगा।  

बता दें कि पत्रलेखा विराट से प्यार करती थे लेकिन उसकी शादी विराट के भाई सम्राट से हो गई। दूसरी तरफ विराट की जिंदगी में सई आ गई। पाखी विराट को चाहती थी लेकिन उसे पाने की हसरत सई की वजह से पूरी नहीं हो पाई। इसी बीच सम्राट का निधन हो गया। अब जब सई विराट की जिंदगी से चली जाएगी तो पाखी का विराट को पाने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

End of Article