Iss Baarish Mein Song: बारिश के मौसम के लिए आया खास गाना, शहीर शेख और जैस्मीन भसीन संग हो जाएं रोमांटिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 05:55 PM IST

Iss Baarish Mein Song Shaheer Sheikh Jasmin Bhasin: शहीर शेख और जैस्मीन भसीन बारिश के मौसम के लिए एक खूबसूरत गाना लेकर आए हैं। इस रोमांटिक गाने के वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

Latest Hindi Songs 2022: बरसात से जुड़े गाने श्रोताओं के दिल पर दस्तक जरूर देते हैं। ऐसा ही एक गाना अब शहीर शेख और जैस्मीन भसीन पर्दे पर लेकर आए हैं। सारेगामा के मॉनसून गीत इस बारिश में ये जोड़ी नजर आ रही है जिसे यासिर देसाई और नीति मोहन ने गाया है। यह रुहानी ट्रैक रिपुल शर्मा द्वारा रचित है, इस गीत को शरद त्रिपाठी ने लिखा है और आदित्य दत्त ने संगीत दिया है। 

अपने नए गाने को लेकर शहीर कहते हैं कि जब से मैं इसकी शूटिंग कर रहा हूं, तब से मैं इस बारिश में म्यूजिक वीडियो को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह पहली बार है जब मैंने जैस्मीन के साथ शूट किया है और यह मेरे लिए यह सबसे अच्छा अनुभव था। वहीं जैस्मीन को उम्मीद है कि ये गाना श्रोताओं की यादों का हिस्सा बन जाएगा। 

गाने में अपनी आवाज देने वाले यासिर देसाई का कहना है कि सावन की पहली बारिश बहुत खूबसूरत होती है, जैसे कि अपने प्रेमी के साथ बिताया गया समय। यही भावना इस गीत में बयां की गई है। नीति मोहन ने बताया कि इस बारिश में गाना बेहद आनंददायक रहा है। यह एक खूबसूरत रचना है जो उस मौसम की जीवंतता को पकड़ लेती है जिसे हम सभी प्यार से मनाते हैं। 
 

End of Article