Urfi Javed On Bigg Boss 20: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का दर्शकों के बीच बेसब्री से इंतजार हो रहा है। शो से जुड़े छोटे छोटे अपडेट सामने आ रहे हैं, जिसमें कई बार कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा हुआ है। अब तक सोशल मीडिया पर उन स्टार्स के नाम की चर्चा हो रही है, जो बिग बॉस 20 में धमाका कर सकते हैं। इन सबके बीच, उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी ने खुलासा किया है कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें मीटिंग के बाद रिजेक्ट कर दिया। उर्फी का गुस्सा इस वीडियो में निकला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna पर बुली का आरोप लगाना Shagun Sharma को भारी, ट्रोलिंग से हुईं परेशान; बोलीं - 'बात को खत्म करते'
काम नहीं मिलने पर भड़कीं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं, 'जब भी मैं इंस्टाग्राम खोलती हूं तो कोई न कोई गाड़ी खरीद रहा होता है, कुछ अचीव कर रहा होता है। सब बड़े सक्सेसफुल है, लेकिन आज मैं अपने फेलियर के बारे में बात करने वाली हूं। फॉलो करले यार का मेरा सीजन 2 आने वाला था, लेकिन एक महीने पहले प्राइम ने कैंसिल कर दिया। इसके बाद मैं नेटफ्लिक्स का शो कर रही थी। एक एपिसोड भी शूट कर लिया था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने कहा कि बहुत ही घटिया शो है। वो भी कैंसिल कर दिया। फिर मैंने बोला खतरों के खिलाड़ी कर लेती हूं, उन लोगों ने भी मुझे रिजेक्ट कर दिया। जहां मैं महीने में पांच-छह ब्रांड डील्स करती थी, अचानक मैं तीन चार महीने में दो कर रही हूं। उससे ज्यादा मिल ही नहीं रही है और हां प्लेग्राउंड में भी मुझे रिप्लेस कर दिया। पिछले साल मैं मेंटॉर थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'दर्द नहीं देखा...', राष्ट्रगान में लड़खड़ाईं Hina Khan को लोगों ने दी बद्दुआ, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
