टीवी मसाला

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने गुपचुप की कोर्ट मैरिज! अभिषेक कुमार ने खोल दी पोल

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Secretly Married In Court: टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर अभिषेक कुमार ने कमेंट किया है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है।

Image

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश ने कर ली कोर्ट मैरिज? फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Secretly Married In Court: टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनकी नोंक-झोंक और रोमांस देखने लायक होता है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूं तो खबरें ये भी आई थीं कि करण और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर अभिषेक कुमार का एक बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने बोला कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। अभिषेक कुमार का ये बयान देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गया है। यह भी पढ़ें: Naagin 7 में फिर हुई Tejasswi Prakash की वापसी, ऑफ एयर होने से पहले एकता कपूर ने खेला बड़ा दांव

    तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर पहले भी खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि करण कुंद्रा ने इन खबरों को झूठा करार दिया था और कहा था कि ऐसी चीजें कई महीनों से वायरल हो रही हैं। लेकिन हाल ही में अभिषेक कुमार के एक कमेंट ने फिर से शादी की अफवाहों को हवा दी है। अभिषेक कुमार ने अली गोनी के एक व्लॉग में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर कहा, "भाई इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।" उनके इस कमेंट से फैंस भी हैरान रह गए हैं। हालांकि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy की पहली पोस्ट वायरल, सूरज नांबियार ने डिलीट किया इंस्टा एकाउंट
    karan tejasswi

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      "लाफ्टर शेफ्स 3' में हुई करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश के लिए रस्में

      बता दें कि 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के आने वाले एपिसोड में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की रस्में निभाई जाएंगी। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कृष्णा अभिषेक कहते नजर आए कि दोनों ने अपने शादी का कॉन्ट्रैक्ट किसी और चैनल के साथ साइन किया है, इसलिए यहां हम दोनों इनका 'कुछ कुछ' करेंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article