Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Break Up Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक है। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के रिश्ते की शुरुआत 'बिग बॉस 15' में हुई थी। उसके बाद से ही उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इन दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर अनुमान लग रहा है कि उनके रिश्ते में खटास पड़ गई है।
दरअसल, तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)बीते दो दिन पहले लालबागचा राजा दर्शन के लिए पहुंचीं। लेकिन इस दौरान तेजस्वी प्रकाश अकेले नजर आईं। ऐसे में फैंस ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया करण कुंद्रा कहां रह गए। कुछ ने तो उनसे यह तक पूछ लिया कि क्या उनका और करण कुंद्रा का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं, तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के नए घर की गृह प्रवेश पूजा से भी गायब रहीं, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा मिली।
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के फैंस ने गृह प्रवेश की पूजा से तेजस्वी प्रकाश के गायब होने पर सवाल करना शुरू कर दिया। वहीं खबरों की मानें तो तेजस्वी प्रकाश लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गई हुई थीं, इसलिए वह करण कुंद्रा के घर पूजा में नहीं पहुंच पाईं। हालांकि अभी तक इस मामले पर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
फैंस को है तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी का इंतजार
बता दें कि करण कुंद्रा औरतेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। फैंस भी उन्हें शादी के बंधन में बंधता देखना चाहते हैं। लेकिन दोनों ही कलाकार इन दिनों अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। जहां करण कुंद्रा 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगे तो वहीं तेजस्वी प्रकाश भी 'झलक दिखला जा 11' में एंट्री कर सकती हैं।
