टीवी मसाला

Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धांसू एंट्री मारेगी TV की ये नागिन, अदाओं से बनाएगी जजेस को दीवाना

Surbhi Jyoti Approached For Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का धमाकेदार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की तैयारी जोरों-शोरों पर चल रही है। मेकर्स ने शो के लिए सितारोंको अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को डांस रिएलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Image

'झलक दिखला जा 11' में होगी सुरभि ज्योति की एंट्री

Surbhi Jyoti Approached For Jhalak Dikhhla Jaa 11: टीवी का धमाकेदार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' अपने ग्यारहवें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। इस साल शो कलर्स टीवी पर न आकर सोनी टीवी पर रिलीज होगा। 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है और अभी तक कई सितारों को अप्रोच भी किया जा चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में 'नागिन 3' एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) का नाम भी जुड़ गया है।

'नागिन 3' की सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी शो को लेकर एक्ट्रेस और मेकर्स में बातचीत जारी है। वहीं अगर सुरभि ज्योदि शो साइन करती हैं तो वह लंबे वक्त बाद टीवी पर वापसी करेंगी और यह उनका डेब्यू रिएलिटी शो होगा।। सुरभि ज्योति को 'बिग बॉस' के लिए भी कई बार अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन हर बार एक्ट्रेस ऑफर को ठुकरा देती हैं।

'उडारियां' एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा को भी मिला ऑफर

बता दें कि 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के लिए एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा को भी ऑफर दिया गया था और मेकर्स संग उनकी बातचीत भी जारी है। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स दोनों ही एक्ट्रेस को शो में लाने के लिए बेताब हैं। हालांकि अभी तक सुरभि ज्योति और ट्विंकल अरोड़ा में से किसी ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। बता दें कि ट्विंकल अरोड़ा को लेकर यह भी खबर है कि उनका नाम 'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म हो चुका है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की ओर से मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article