Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Secretly Get Married: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। करण और तेजस्वी को साथ देखकर फैंस काफी खुश होते हैं और अब फैंस चाहते हैं कि दोनों शादी कर ले। तेजस्वी और करण की शादी से जुड़ी रिपोर्ट्स आए दिन सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार शादी की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। दावा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर शादी करने वाले हैं। सेट से तैयारियों का वीडियो भी सामने आया है। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण से रियो का सच जानकर बौखलाएगी नंदिनी, लड़की से पंगा लेगा अंश का बेटा)
लाफ्टर 3 में शादी करेंगे करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश?
लाफ्टर शेफ्स 3 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी कुकिंग के साथ साथ केमिस्ट्री से आग लगा देते हैं। इस शो में दोनों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार शो के बाकी स्टार्स करण और तेजस्वी के साथ शादी के टॉपिक पर मस्ती मजाक करते हैं, लेकिन अब दावा है कि सच में दोनों शादी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीक्रेटली तेजस्वी और करण शादी कर रहे हैं। सेट से सामने आए एक वीडियो में एक बैनर साफ नजर आ रहा है। सास बहू और साजिश ने सोशल मीडिया अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया, लेकिन तुरंत ही डिलीट भी कर दिया गया। हालांकि, वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया। इसके बाद इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण और तेजस्वी ने गुपचुप तरीके से शादी कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान के कमरे में रात बिताएगी अभिरा, नए कृष की एंट्री से आएगा तूफान)
