Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान के कमरे में रात बिताएगी अभिरा, नए कृष की एंट्री से आएगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होगा। सीरियल में कावेरी पोद्दार अरमान और अभिरा को एक करने की फिर से कोशिश करेगी। दूसरी तरफ विद्या का जहर कम नहीं होगा।​

Authored by: कविताUpdated Apr 30 2026, 08:50 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्टImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा हो रहा है। सीरियल में अभिरा पोद्दार हाउस में आ चुकी है और विद्या का सच भी खुल चुका है, जिसके बाद कावेरी पोद्दार का गुस्सा फूटा है। कावेरी पोद्दार विद्या को घर से बाहर निकाल देती है लेकिन अरमान अपनी मां को घर में ले आता है और फिर उनसे अपने सारे रिश्ते तोड़ देता है। इसके बाद कावेरी पोद्दार नया फैसला लेगी, जिससे अभिरा और अरमान के बीच एक बार फिर नजदीकियां आ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड में क्या क्या होगा।

माफी मांगेगी काजल​Image Credit : Jiohotstar02 / 08

माफी मांगेगी काजल​

​शो में देखने के लिए मिलेगा कि मुक्ति को सब लोग अपना लेते हैं और मुक्ति एक एक करके सबके पैर छूती है। इस मौके पर विद्या और काजल दोनों को दूर से देखती है। इस मौके पर काजल आगे आकर अपनी मां कावेरी और भाई माधव से माफी मांगती है।​

अभिरा के लिए कमरा छोड़ेगा अरमान​Image Credit : Jiohotstar03 / 08

अभिरा के लिए कमरा छोड़ेगा अरमान​

इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि कावेरी पोद्दार अभिरा को अरमान के रूम तक लेकर आती है और उसे अरमान के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए कहती है। तब अभिरा ऐसा करने से मनाकर देती है। इस मौके पर अरमान अपना रूम अभिरा के लिए खाली कर देता है।

​विद्या को ताने मारेगा माधवImage Credit : Jiohotstar04 / 08

​विद्या को ताने मारेगा माधव

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि विद्या भी वहां पर आ जाएगी। इस मौके पर मायरा अपनी दादी से मुंह मोड़ लेगी और अरमान जाने लगेगा। तब माधव अरमान को रोकते हुए कहेगा कि विद्या ने गलती की है और विद्या यहां से जाएगी।

अभिरा के लिए चाय बनाना सीखेगी​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

अभिरा के लिए चाय बनाना सीखेगी​

अब शो में आगे मायरा और मुक्ति अभिरा के लिए चाय बनाते हैं। मुक्ति मायरा को मां के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने के लिए कहती है। इस मौके पर दोनों खूब मस्ती करते हैं। मायरा को बुरा भी लगता है कि उसने अपनी मां के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताया।

काजल को सुनाएगी बहु तान्या​Image Credit : Jiohotstar06 / 08

काजल को सुनाएगी बहु तान्या​

अब घर का माहौल ठीक करने के लिए मनीषा और उसकी बहु चंप्पी का प्लान बनाती है। इस मौके पर अरमान और अभिरा भी आ जाते हैं। तब काजल अपनी बहू तान्या से बात करने की कोशिश करती है और फिर तान्या अपनी सास को ही सुना देती है।

कृष की नई चालImage Credit : Jiohotstar07 / 08

कृष की नई चाल

इन सबके बीच अब कृष और संजय नहीं चाल चलते हैं। कृष संजय को एक मीटिंग के लिए बुलाता है और वो मीटिंग मिस्टर मित्तल के साथ होती है। कृष मिस्टर मित्तल को एक फाइल्स का बंडल देता है और बदले में वो इंसान संजय को चाभी देता है।

अरमान और अभिरा के बीच दूरियां​Image Credit : Jiohotstar08 / 08

अरमान और अभिरा के बीच दूरियां​

पोद्दार हाउस की चम्पी पार्टी में आखिर में अरमान और अभिरा रह जाते हैं और तब मुक्ति मायरा मिलकर दोनो की चंपी करते हैं। इस दौरान अरमान और अभिरा परेशान हो जाते हैं। इतना ही नहीं, अरमान अभिरा के कमरे के बाहर खड़ा होता है। इस मौके पर दोनों शांत होते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!