Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंश के बेटे की एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। करण ने अंश के बेटे को अपना नाम दिया है और तुलसी मिहिर को सब पता चल गया है और अब तुलसी ने नंदिनी को बताने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं, शो में तुलसी और मिहिर की दूसरी शादी की बातचीत चलती है लेकिन अब तक तुलसी मिहिर को इसकी भनक भी नहीं होती। ऐसे में शो में ढेर सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि करण रियांश और नियती के साथ ब्रेकफास्ट करता है और तुलसी करण के फोन पर कॉल करती है। इस मौके पर रियांश फोन उठा लेता है। तुलसी रियो की आवाज़ सुनकर ही शांत हो जाती है।
दूसरी तरफ शांतिनिकेतन में सभी बच्चे तुलसी और मिहिर की शादी की तैयारियों में बिजी होंगे। सभी लोग कार्ड पसंद कर रहे होते हैं और तभी गौतम को फोन लगाया जाता है। इस मौके पर गौतम को बताया जाता है कि अब तक तुलसी और मिहिर को कुछ भी नहीं पता है।
इन सबके बीच, रियो करण के साथ ही घर से निकलता है। वह मुंबई के ट्राफिक में परेशान हो जाता है और इसी लिए बीच में गाड़ी से उतर जाता है। रास्ते में उसकी टक्कर एक लड़की से होती है तो वह उसे पकड़ लेता है। इस मौके पर लड़की रियो को खूब सुनाती है तो रियो उसे सड़क पर गिराकर चला जाता है।
अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आएगा। करण, तुलसी और मिहिर के साथ मिलकर रियो और नियती का सच नंदिनी को बता देता है। नंदिनी करण की बातें सुनकर सुन्न हो जाती है। वह करण पर विश्वास नहीं कर पाती। इसी वजह से वह बार बार बोलती है कि करण फिर से कोई नई कहानी बना रहा है।
इस मौके पर करण आगे आता है और नंदिनी को संभालता है। करण नंदिनी के सामने कसम खाकर बोलता है कि उसकी जिंदगी में कोई दूसरी लड़की नहीं है। इस मौके पर ही समायरा आ जाती है और मिहिर के कहने पर तीनों लोग को शॉपिंग पर जाने के लिए कहता है।
शो में दिखाया गया है कि मिहिर और तुलसी, करण और नंदिनी को भेजकर नॉर्मल दिखने की कोशिश करते हैं, लेकिन असल में उन्हें बहुत टेंशन हो रही होती है। इस मौके पर तुलसी अपनी बा को याद करती है। मिहिर तुलसी का हाथ पकड़कर उसके साथ रहने का वादा करता है।
अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी का परिवार डिनर पर जाता है और रियो भी अपनी मां को डिनर पर लेकर जाता है। दावा है कि नियती, करण के साथ नंदिनी को वहां पर देख लेगी।