Korean Dramas Releasing In October 2022: एक तरफ जहां बॉलीवुड को दर्शकों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब धीरे-धीरे युवाओं में कोरियन ड्रामा को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। भारत में अब कोरियन ड्रामा बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दुनिया के कई बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी अब कोरियन ड्रामा में पैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं। अगस्त और सितंबर का महीना कोरियन ड्रामा के दर्शकों के लिए बेहद शानदार गुजरा। अब अक्टूबर का महीना भी बेहद जबरदस्त होने वाला है। इस महीने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक कोरियन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
Upcoming Korean Movies And Web Series In October 2022
टेक 1
14 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर बहुप्रतीक्षित कोरियन ड्रामा टेक 1 रिलीज होने वाला है। इस कोरियन ड्रामा का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। लेकिन अब कुछ ही दिनों में यह वेब सीरीज ओटीटी पर देखने को मिलेगी। टेक 1 में कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे देखने को मिलेंगे।
द गोल्डन स्पून
Song Hyun-wook द्वारा निर्देशित वेब सीरीज द गोल्डन स्पून सितंबर महीने में आ गई थी। लेकिन इसे कोरियन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया गया था। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर इस वेब सीरीज के दो एपिसोड दर्शक देख सकते हैं। इस महीने बाकी के एपिसोड्स भी रिलीज होने वाले हैं। द गोल्डन स्पून में Yook Sung-Jqe, Lee Jong-won, Jung Chae-yeon और Yeonwoo समेत कई कोरियन सितारे देखने को मिले थे।

The Golden Spoon
20th सेंचुरी गर्ल
इस कोरियन ड्रामा में Kim Yoo-jung, Byeon Woo-seok और Roh Yoon-seo को मुख्य भूमिका में देखा गया था। Bang Woo-ri द्वारा निर्देशित इस कोरियन ड्रामा की कहानी वर्ष 1999 के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्टूबर 21 को नेटफ्लिक्स पर यह कोरियन ड्रामा रिलीज होगी।
लिटिल वूमेन
लिटिल वूमेन वेब सीरीज को भी अब नेटफ्लिक्स पर देखा जाएगा। नेटफ्लिक्स पर इसके 8 एपिसोड उपलब्ध हैं। नौवां और दसवां एपिसोड 1 और 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गए थे। अब 8 और 10 अक्टूबर को ग्यारहवां और बारहवां एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

Glitch korean web series
ग्लिच
Gun Han-sai के निर्देशन में बनी कोरियन ड्रामा ग्लिच में Ryu Kyung-soo, Nana Lee Dong-hwi और Jeon Yeo-Been को देखा जाएगा। 7 अक्टूबर को यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।
