टीवी मसाला

TMKOC का हिस्सा रह चुका इस TV एक्टर मिला 'बिग बॉस 19' का ऑफर, यहां जानिए नाम!

TMKOC Actor Approached For BB 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर को अप्रोच किया गया है। इस एक्टर ने असित मोदी के खिलाफ केस भी किया था, जानिए नयाम इस रिपोर्ट में।

Image

TMKOC Actor Approached For BB 19

TMKOC Actor Approached For BB 19: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो से जुड़ी अपडेटस गॉसिप का हिस्सा बनी होती हैं। कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' इस महीने यानी 24 अगस्त से शुरू हो सकता है। मेकर्स ने 19वें सीजन को हिट कराने के लिए कमर कस ली है। खबर सामने आई है कि शो के मेकर्स ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रह चुके एक्टर को अप्रोच किया है। इस एक्टर को शो में काफी पसंद किया गया लेकिन प्रोड्यूसर असित मोदी संग हुई कंट्रोवर्सी के बाद शो छोड़ दिया।

एंटेरटेंटमेंट गलियारे से खबर उड़ती हुई आई है कि शो 'ताराक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके शैलेश लोढ़ा को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ऑफर हुआ है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। आखरी बार शैलेश लोढ़ा को स्टार प्लस के सीरियल 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' में देखा गया था। शैलेश लोढ़ा की एक्टिंग के लोग आज भी कायल हैं। ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शैलेश 'बिग बॉस' के घर में आकार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी से जुड़े राज खोलेंगे या नहीं?

बता दें शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने दावा किया था शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मेकर्स ने सालों से उनकी बची हुई फीस नहीं दी। साथ ही असित मोदी पर बतमीजी करने का आरोप भी लगाया। शैलेश ने केस किया और वो असित मोदी के खिलाफ जीते भी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article