एजुकेशन

UP Scholarship 2026: यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि आज, तुरंत पूरा करें ये जरूरी काम

UP Scholarship 2026: यूपी स्कॉलरशिप योजना के लिए रजिस्टर उम्मीदवारों को उनके भरे हुए फॉर्म की हॉर्ड कॉपी संबंधित संस्थान में 4 नवंबर तक जमा करनी अनिवार्य है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Image

UP Scholarship 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने वाली प्रतिष्ठित 'यूपी स्कॉलरशिप योजना' (UP Scholarship 2026-27) को लेकर एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने पोस्ट-मैट्रिक (दशमोत्तर) कक्षाओं जैसे ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई या अन्य उच्च शिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन या पंजीकरण पूरा कर लिया है, उनके लिए अपने भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि आज यानी 4 नवंबर 2026 है। चूंकि इसके बाद संस्था स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन और आगे की प्रक्रिया शुरू होनी है, इसलिए जिन छात्रों ने अभी तक अपने कॉलेज में फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी जमा नहीं की है, वे बिना किसी देरी के तुरंत इसे जमा कर दें, अन्यथा वे इस सत्र की छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET December 2026 करेक्शन विंडो एक्टिव, तुरंत करें सुधार

फॉर्म के साथ सबमिट करें ये दस्तावेज

कॉलेज में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करते समय छात्रों को अपने सभी दस्तावेजों (UP Scholarship 2026 Documents) को सही ढंग से लगाकर सबमटि करने है।

  • ऑनलाइन भरा गया पूरा आवेदन पत्र
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति
  • सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वर्तमान वित्तीय वर्ष का आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • उत्तर प्रदेश निवास प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट और वर्तमान सत्र की नॉन-रिफंडेबल फीस रसीद
  • छात्र के नाम का बैंक खाता विवरण (जो आधार कार्ड से सीडेड और NPCI मैप हो)

छात्रों के लिए जरूरी सावधानियां और टिप्स

सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक हो और उसमें एनपीसीआई मैपिंग सक्रिय हो, वरना भुगतान अटक सकता है। इसके साथ ही कॉलेज में अपनी हार्ड कॉपी जमा करने के बाद संस्थान के संबंधित काउंटर या अधिकारी से प्राप्ति रसीद (Acknowledgement) अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में रिकॉर्ड सुरक्षित रहे। नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाकर अपना 'Application Status' नियमित रूप से चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article