स्पोर्ट्स

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने 'चेक ओपन' जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में टॉप सीड लोबन को हराया

Velavan Senthilkumar Wins 'Czech Open' Squash Title: भारतीय पुरुष स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने 'चेक ओपन' के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्कॉटलैंड के ग्रेग लोबन को हराकर खिताब जीत लिया है। ये उनका दूसरा PSA कॉपर-लेवल खिताब है।

Image

वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता चेक ओपन खिताब (Instagram/velasenthilkumar)

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वेलावन सेंथिलकुमार ने ब्रनो में आयोजित 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले 'चेक ओपन' को जीतकर अपने करियर का दूसरा 'PSA कॉपर-लेवल' खिताब अपने नाम किया। 28 वर्षीय वेलावन ने फाइनल में स्कॉटलैंड के शीर्ष वरीय (टॉप सीड) और विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी ग्रेग लोबन को चार गेम में हराया।

विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर मौजूद और चौथे वरीय भारतीय खिलाड़ी ने 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से जीत हासिल की। यह उनका 12वां PSA टूर खिताब है, और अगस्त में 'बुडापेस्ट ओपन' जीतने के बाद यह उनका दूसरा 'कॉपर-लेवल' खिताब है। 'कॉपर-लेवल' के अंतर्गत वर्ल्ड टूर के शुरुआती से लेकर मध्यम स्तर के स्क्वैश टूर्नामेंट आते हैं। ये टूर्नामेंट मध्यम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को रैंकिंग अंक हासिल करने और शीर्ष 50 खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव प्राप्त करने का मौका देते हैं।

फिलाडेल्फिया में आयोजित 2,41,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले PSA प्लैटिनम इवेंट 'US ओपन' के पहले दौर में, मिस्र के विश्व नंबर 1 और शीर्ष वरीय खिलाड़ी मुस्तफा असल ने भारत के 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया। इसके बाद, दूसरे दौर में उन्होंने विश्व के 36वें नंबर के खिलाड़ी वीर छोटरानी को 11-1, 11-6, 11-4 से पराजित किया। फिर क्वार्टर फाइनल सेंथिलकुमार ने अर्जेंटीना के जेरेमियास अजाना को 11-3, 11-8, 11-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

उन्होंने सेमीफाइनल में फ्रांस के विश्व नंबर 32 खिलाड़ी ऑगस्ट डुसॉर्ड को हराया। सेंथिलकुमार ने सेमीफाइनल में फ्रांसीसी खिलाड़ी को 11-7, 12-10, 11-1 से मात दी।

अगस्त में, सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन 2026 के फाइनल में हंगरी के नंबर 1 खिलाड़ी बालाज फार्कस को सीधे गेम में हराकर अपना पहला PSA कॉपर-लेवल स्क्वैश खिताब जीता था। यह उनके करियर का सबसे बड़ा और कुल मिलाकर दूसरा खिताब था। बुडापेस्ट में मिली यह जीत आइची-नागोया में हुए एशियाई खेल 2026 से पहले आई थी, जहां सेंथिलकुमार ने जोशना चिनप्पा के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। वह कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम का भी हिस्सा थे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article