Shweta Tiwari Video: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे (Tukaram Mundhe) के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। तुकाराम मुंडे अपने काम की वजह से खूब तारीफ बटोर रहे हैं। वह लगातार नियमों और कानूनों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट, कैंटीन और दूसरी जगहों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें असली सिंघम का नाम दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपनी शिकायते टैग कर रहे हैं और अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने भी उनसे मदद की मांग की है। श्वेता ने एक वीडियो तुकाराम मुंडे के लिए बनाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हैरान कर देने वाले टाइटल्स', Parth Samthaan ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, मीडिया को लिया आड़े हाथ
श्वेता तिवारी के सामान में निकला कॉकरोच
श्वेता तिवारी ने बीती रात क्विक-कॉमर्स ग्रोसरी डिलीवरी ऐप से कोर्ड ड्रिंक ऑर्डर की थी और एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि ऑर्डर के साथ एक कॉकरोच भी आया। श्वेता तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो लगाया है, जिसमें वह साफ साफ कॉकरोच दिखा भी रही है। वीडियो में वह उस एप का नाम लेती हैं, जहां से उन्होंने सामान ऑर्डर किया था और बताती है कि ड्रिंक्स के साथ उनके घर में कॉकरोच भी आया है और ये कॉकरोच अब पूरे घर में भाग रहा है। इसके बाद वह कहती हैं कि हमें तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए। अब ड्रिंक के साथ हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं? वीडियो में श्वेता तिवारी दिखाती है कि कैसे कॉकरोच कुर्सी पर इधर उधर भाग रहा है। श्वेता के इस वीडियो पर लोग अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!
shweta tiwari (photo credit- instagram)
