Bigg Boss 20 Mouni Roy Approached: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के दस्तक देने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। आए दिन 'बिग बॉस 20' से इंडस्ट्री के नामी सितारों के नाम जुड़ रहे हैं, जिन्हें शो में देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' से टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का नाम जुड़ा है। मौनी रॉय को लेकर बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें सलमान खान के शो के लिए तो अप्रोच किया ही है। साथ ही वे उन्हें मोटी रकम देने के लिए भी तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'कोई उसके पीछे पड़ा है'- मौनी रॉय पर Arjun Bijlani का बड़ा खुलासा, बोले- पहले भी ऐसा हुआ है...
निजी जिंदगी के लिए चर्चा में रहीं मौनी रॉय
बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) कुछ वक्त से निजी जिंदगी के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, शादी के चार साल बाद मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूजे से अलग हो गए। हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी वे एक-दूजे को फॉलो करते हैं। इसके अलावा मौनी रॉय का नाम एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ भी जुड़ा, जिसपर एक्टर ने नाराजगी जाहिर की थी।
