Shweta Tiwari Calls Anupamaa Actor Varun Kasturia Her Son: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर करोड़ों लोगों का दिल जीता है। आज भी श्वेता तिवारी भले ही कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें प्रेरणा के नाम से खूब जाना जाता है। हालांकि बीते कुछ वक्त से श्वेता तिवारी छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं हाल ही में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने एक पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। श्वेता तिवारी इस पोस्ट में 'अनुपमा' एक्टर वरुण कस्तुरिया के साथ नजर आईं। हैरत की बात तो यह है कि एक्टर वरुण कस्तुरिया को श्वेता तिवारी ने न केवल बेटा कहा, बल्कि खुद को उनकी मां भी बताया।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने वरुण कस्तुरिया के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने एक्टर पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "मुझे मालूम है कि तुम अपनी जिंदगी में बहुत चीजों से गुजरे हो और इसके बाद भी तुमने ऊंचा उठने के लिए बहुत ताकत दिखाई है। तुम फाइटर हो और इस हिम्मत की मैं सराहना करती हूं। यहां तक कि मुश्किल दिनों में ही। मैं चाहती हूं कि तुम हमेशा याद रखो कि तुम कभी भी अकेले नहीं हो। तुम्हारे पास मैं हूं, तुम्हारी मां। जिसपर तुम निर्भर हो सकते हो, अपनी खुशी और गम बांट सकते हो। हम एक टीम हैं और जिंदगी जो कुछ लाए हम उसका साथ में सामना करेंगे।"
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने वरुण कस्तुरिया के लिए कैप्शन में आगे लिखा, "बहुत बार मैं कह नहीं पाती। लेकिन उम्मीद करती हूं कि तुम्हें पता चले कि तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो। तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा। हर गुजरते दिन के साथ ये और गहरा होता जाएगा। मैं तुमपर बहुत गर्व करती हूं मेरे नन्हे योद्धा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी, जिंदगी की आखिरी सांस तक। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे बेटे वरुण कस्तुरिया।"
