टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज ने Love Gill के मुंह पर फेंका शरबत, Scout OP ने भी लिया बेइज्जती का बदला

Bigg Boss 20 Nomination Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्का की झलक दिखी है। इस दौरान स्काउट ने लव को टारगेट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Nomination Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने अपनी आधी गेम खेल ली है और अब हर किसी की नजर ट्रॉफी पर है। शो में आए दिन ग्रेंड फिनाले की बात होती रहती है। सलमान खान भी वीकेंड का वार में ये जाहिर कर चुके हैं कि गेम अब कुछ दिनों का बचा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से हर लड़ाई का बदला ले रहे हैं, लेकिन इस बार बिग बॉस ने तमाम कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन टास्क में अपनी भड़ास निकालने का मौका दिया है, जिसमें माही विज ने लव गिल (Love Gill) के मुंह पर शरबत का भरा हुआ गिलास फेंक दिया। ये काम आम्रपाली दुबे ने भी किया। स्काउट ओपी (Scout OP) भी बड़ा फैसला लेता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म

    नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स ने लिया बदला

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन टास्क के बारे में समझा रहे हैं। टास्क में हिस्सा लेने का मौका स्काउट ओपी को नहीं मिलता, क्योंकि वो पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हैं। ऐसे में उन्हें एक जिम्मेदारी दी जाती है। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक जूस काउंटर जैसा सेटअप करते हैं, जहां पर दो कुर्सी है और यहां पर स्काउट ओपी सभी कंटेस्टेंट के लिए एक-एक शरबत का गिलास बनाएंगे। इस दौरान एक कंटेस्टेंट सामने आएगा और वह उस कंटेस्टेंट को अपने सामने बैठाएगा, जिसे वह नॉमिनेट कर रहा है। इस मौके पर वह कारण बताकर नॉमिनेट हो रहे कंटेस्टेंट के मुंह पर शरबत फेंकेगा। इस मौके पर एक कंटेस्टेंट कितने भी घरवालों को नॉमिनेट कर सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट ने तोड़ा Love Gill से रिश्ता? गेम में मचाएंगे धमाल, माही विज पर भड़के सलमान खान

      स्काउट ओपी ने लव गिल को किया टारगेट

      प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपनी भड़ास निकलाते हुए गुल्लू के चेहरे पर शरबत फेंक देती हैं और उसे नॉमिनेट करती हैं। लव गिल काजी पर शरबत डालती हैं और फिर माही विज आती हैं। वह गुस्से में लव गिल के चेहरे पर शरबत डाल देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टास्क में लव को घर के 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट करते हैं, जिसमें माही के अलावा, अदिति, काजी, यंग, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और स्काउट भी शामिल है। दावा है कि इस तरह ही स्काउट ने लव से अपनी चीजों को पूरी खत्म कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते घर में उदिति को छोड़कर तमाम कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article