दुनिया

थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड: शॉपहाउस में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

Thailand Fire: थाईलैंड के फुकेट द्वीप में पातोंग बीच के पास सोमवार तड़के एक शॉपहाउस में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

Image

थाईलैंड में भयंकन अग्निकांड (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Thailand Fire: थाईलैंड के दक्षिणी रिसॉर्ट द्वीप फुकेट में सोमवार तड़के एक शॉपहाउस में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह आग फुकेट के पश्चिमी तट पर स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल पातोंग बीच के पास एक शहरी इलाके में लगी।

आग लगने का घटनाक्रम और राहत कार्य

थाई अधिकारियों और पुलिस द्वारा साझा की गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले एक ऐसी व्यावसायिक इमारत में लगी, जहां वाहन किराए पर देने का व्यवसाय संचालित किया जाता था। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग आसपास की कई अन्य इमारतों में भी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थाई अधिकारियों के मुताबिक, अग्निशमन कर्मियों को आग की लपटों पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा।

एक म्यांमार का नागरिक घायल

पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हादसे में घायल हुए 16 लोगों में से 15 थाईलैंड के स्थानीय नागरिक हैं, जबकि एक व्यक्ति म्यांमार का नागरिक है। राहत की बात यह रही कि मृतकों या घायलों में कोई भी विदेशी पर्यटक शामिल नहीं है।

बचाव कार्य पूरा

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल को घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया है और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शॉपहाउस में आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article